चोपना बैतूल जिले के बंगाली केम्प चोपना क्षेत्र के नूतनडंगा पंचायत में आने वाले गांव मनकाढाना आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है. विकास दूर दूर नजर नहीं आता , ग्रामीण कच्ची सड़कों पर चलने कों मजबूर है और पीने के पानी के लिए झिरिया एवं फारेस्ट विभाग के कुँए के ऊपर निर्भर है.आदिवासी बाहुल्य यह गांव अनेकों समस्याओं से ग्रसित है , ग्रामीणों ने बताया कि कई शिकायतों एवं धरनों के बावजूद भी हमारी समस्याओं का कोई हल नही हुआ, और ग्राम पंचायत द्वारा हमारे तरफ ध्यान नहीं दिया जाता जिसके चलते आज भी हम सड़क,पीने का पानी, ओर स्वास्थ्य जैसे समस्याओं से जूझ रहे हैं. चोपना से मंजीत विश्वास की रिपोर्ट.(29.12.22)
Get real time updates directly on you device, subscribe now.
Next Post