बैतूल /चोपना /धरमपुर. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शासन की एक विशेष योजना का रुपया कुछ खाताधारकों के खातों मे जमा हो रहा है. खाता धारकों की संख्या सैकड़ों में है 5000 से लेकर 26000 तक रुपए खाताधारकों के खातों में जमा हुए और यह कई बार जमा हुए किंतु कियोस्क संचालक के द्वारा नारायणपुर एवं धर्मपुर के ग्रामीणों के अंगूठे हस्ताक्षर लेकर मात्र 500 से 1000 रुपए ही खाता धारकों को दिए गए बाकी रूपये प्रदान नहीं किये गये किए गए. इस काम में विभास नाम का एक व्यक्ति भी शामिल है ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2022 और 23 के दौरान करोड़ों रूपये खाताधारकों के खातों मे आये और निकाल लिये गये. सूत्रों का कहना हैकि वे पूरे रूपये उन्ही खाताधारकों के थे जो कि शासन की विशेष योजना के तहत उन्हें भेजे जा रहे थे. अगर ऐसा हुआ है तो यह बड़ा घोटाला है जानकारी यह भी मिली है कि कियोस्क संचालक राहुल को पुलिस ने बुलाया था पूछताछ के लिए. अपना पैसा पूरा ना मिलने की वजह से खाताधारकों में रोष है खाताधारकों को दबाव दिया जा रहा है कि वे अपना मुंह ना खोलें जबकि पूरा पैसा खाताधारकों का ही था एक खाताधारक ने अपना नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि ग्रामीणों को बेवकूफ बनाकर कुछ लोग जिन्हें वह जानता है वे लोग करोड़ों रुपए का गोलमाल कर रहे हैं. अपना पैसा धोखे से हड़पने के खिलाफ कई ग्रामीण लामबंद हो रहे हैं सूत्रों से जानकारी यह भी मिली है कि. इस मामले की उच्च स्तरीय शिकायत भी की जा चुकी है जांच में और भी नाम सामने आ सकते हैं. हालांकि इस पूरे खबर की हम पुष्टि नहीं करते यह पूरी खबर सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार है