Latest Posts
हीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का घिनौना खेल: बिना काम, बिना सामग्री के धड़ल्ले से बिल पास, पैसे वसूल! बैतूल: घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर में भ्रष्टाचार की एक और चौंकाने वाली मिसाल सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत अधिकारियों और सरपंच पक्ष ने मिलकर बिना कोई विकास कार्य कराए और बिना सामग्री लगाए ही कागजों पर भारी-भरकम बिल पास कराए जा रहे हैं तथा भुगतान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में समय-समय पर होनी वाली ग्राम सभाओं की बैठकें तक नहीं बुलाई जा रही हैं। सड़क, नाली, जल निकासी या अन्य किसी भी विकास कार्य का नामोनिशान गांव में नहीं है, फिर भी कागजों पर सारे काम पूरे दिखाए जा रहे हैं। “कागजों में तो सारे काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हो रहा। बिल पास हो रहे हैं, पैसे वसूल हो रहे हैं, पर गांव में न तो कोई सड़क बन रही है, न नाली, न कोई अन्य सुविधा। पूरा सिस्टम कागजी कामों तक सीमित हो गया है।” ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर कार्यालय और संबंधित विभागों से तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हीरापुर पंचायत प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक पंचायत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसी अनियमितताएं आम हो गई हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस गंभीर शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कलेक्टर साहब, चोपना क्षेत्र की अन्य पंचायतों पर भी नजर डालने की मांग जोर पकड़ रही है, जहां ग्रामीण इसी तरह की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार कर रहे हैं।जुआरियों का नया पैतरा रोज ठिकाने बदल कर खेल रहे है जुआँग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का क्षमता वर्धन प्रशिक्षण* आयोजितचोपना साप्ताहिक बाजार क्षेत्र में खुलेआम संचालित अवैध आहता बार!जुआरी हुए झोलाछाप घूम घूम कर खिलवा रहे हैं जुआ

निशुल्क कोचिंग कराए जाने का निर्णय लिया गया.

कलेक्टर एंव जिला पंचायत सी ई ओ. का अभिनव प्रयास

Media Center News

23 मार्च जिला शिक्षा अधिकारी डा.अनिल कुशवाह के हवाले से जारी जानकारी में बताया गया कि जिले के कलेक्टर महोदय श्री अमन वीर सिंह बैंस एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिलाष मिश्रा द्वारा जिले में कराए जा रहे अभिनव प्रयास के अंतर्गत, जिले के विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाए जाने, प्रतियोगी परीक्षाओं में जिले से अधिक से अधिक संख्या में छात्र छात्राओं को स्थान अर्जित कर पाने की दृष्टि से बोर्ड परीक्षा पश्चात शेष समय में निशुल्क कोचिंग कराए जाने का निर्णय लिया गया है। इस क्रम में जिले के चार शिक्षा विभागीय विकास खंडों में निशुल्क कोचिंग में अध्ययन करने हेतु छात्र छात्राओं का स्क्रीनिंग टेस्ट गुरुवार, दिनांक 23 मार्च 2023 को आयोजित किया गया जिसमें बैतूल विकासखंड से JEE के 41 और NEET हेतु 91, मुलताई विकासखंड में जेईई के लिए 38, नीट के लिए – 133, आमला विकासखंड में JEE के लिए 16, NEET के लिए 34 एवं प्रभात पट्टन विकासखंड में जेईई के 29 एवं नीट के लिए 47 इस प्रकार जिले से JEE के कुल 124, NEET के 305 कुल 429 विद्यार्थियों द्वारा स्क्रीनिंग टेस्ट में सहभागिता की गई। टेस्ट के पश्चात मेरिट सूची में स्थान अर्जित करने वाले प्रथम 15- 15 बच्चों को निशुल्क कोचिंग के लिए प्रत्येक विकासखंड के लिए चयनित किया गया। इन विद्यार्थियों में से आवासीय सुविधा का लाभ लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को प्रशासन के द्वारा आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, साथ ही सभी विद्यार्थियों को पठन-पाठन सामग्री एवं अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। कोचिंग क्लासेज में विकास खंडों की विभिन्न शासकीय शालाओं द्वारा विषय अध्यापन कराने के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि शासकीय शालाओं में पदस्थ शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा जिला कलेक्टर एवं जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्णय से प्रेरित होकर स्वयं निशुल्क आधार पर अध्यापन कराए जाने हेतु सहमति प्रदान की गई है। बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा न केवल प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विभिन्न विषयों के प्रश्न पत्र तैयार कराए गए बल्कि विषय के संबंध में उपलब्ध शिक्षण सामग्री भी जुटाई गई है, जिनके माध्यम से इन बच्चों की कोचिंग की जाना है। आगामी वर्ष से, और अधिक संख्या में निशुल्क कोचिंग प्रदान किए जाने की योजना है -जिला शिक्षा अधिकारी बैतूल*


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.