Latest Posts
हीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का घिनौना खेल: बिना काम, बिना सामग्री के धड़ल्ले से बिल पास, पैसे वसूल! बैतूल: घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर में भ्रष्टाचार की एक और चौंकाने वाली मिसाल सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत अधिकारियों और सरपंच पक्ष ने मिलकर बिना कोई विकास कार्य कराए और बिना सामग्री लगाए ही कागजों पर भारी-भरकम बिल पास कराए जा रहे हैं तथा भुगतान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में समय-समय पर होनी वाली ग्राम सभाओं की बैठकें तक नहीं बुलाई जा रही हैं। सड़क, नाली, जल निकासी या अन्य किसी भी विकास कार्य का नामोनिशान गांव में नहीं है, फिर भी कागजों पर सारे काम पूरे दिखाए जा रहे हैं। “कागजों में तो सारे काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हो रहा। बिल पास हो रहे हैं, पैसे वसूल हो रहे हैं, पर गांव में न तो कोई सड़क बन रही है, न नाली, न कोई अन्य सुविधा। पूरा सिस्टम कागजी कामों तक सीमित हो गया है।” ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर कार्यालय और संबंधित विभागों से तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हीरापुर पंचायत प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक पंचायत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसी अनियमितताएं आम हो गई हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस गंभीर शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कलेक्टर साहब, चोपना क्षेत्र की अन्य पंचायतों पर भी नजर डालने की मांग जोर पकड़ रही है, जहां ग्रामीण इसी तरह की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार कर रहे हैं।जुआरियों का नया पैतरा रोज ठिकाने बदल कर खेल रहे है जुआँग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का क्षमता वर्धन प्रशिक्षण* आयोजितचोपना साप्ताहिक बाजार क्षेत्र में खुलेआम संचालित अवैध आहता बार!जुआरी हुए झोलाछाप घूम घूम कर खिलवा रहे हैं जुआ

वेल्डन सिमाला प्रसाद पुलिस कप्तान बैतूल

पुलिस अधीक्षक बैतूल की मानिटरिंग में रानीपुर पुलिस को सिरकटी महिला की लाश के अंधेकत्ल में मिली बड़ी सफलता.

Media Center News

अनेकों गंभीर मामलों का खुलासा करने वाली प्रदेश की जाबाज महिला पुलिस अधिकारी बैतूल 23 मार्च    थाना रानीपुर अंतर्गत दिनांक 29.12.2022 को हनुमान डोल मंदिर के पुल के नीचे मिली सिर कटी लाश की गुत्थी अंततः बैतूल पुलिस की निरंतर प्रयास व उच्च कार्यक्षमता के चलते सूलझ गई। पुलिस अधीक्षक सुश्री सिमाला प्रसाद के नेत्तृव में व अति. पुलिस अधीक्षक श्री नीरज सोनी के मार्गदर्शन में व एस.डी.ओ.पी सारणी श्री रोशन जैन की निगरानी में थाना रानीपुर द्वारा सिर कटी लाश के मामले की गम्भीरता को देखते हुए तत्काल कार्यवाही करते थाने पर अपराध क्रमांक 283/22 धारा 302, 201 भादवि में अपराध पंजीबध्द कर आरोपी की तलाश हेतु सायबर की मदद लेकर घटना के दौरान वहां से गुजरे सैकड़ों लोगों से पुलिस अधीक्षक व्दारा स्वयं सम्पूर्ण टीम के साथ पूछताछ की गई एवं साथ ही साथ थाना क्षेत्र के समस्त ग्रामों में अपराध के सम्बन्ध में पूछताछ की गई परन्तु कोई जानकारी नही लगने से पुलिस अधीक्षक द्वारा विवेचना को वृहद स्तर पर ले जाने के लिये निर्देश देते हुए आरोपी तलाश हेतु अधिकारीयों की एस.आई.टी का गठन किया गया एस.आई.टी व्दारा बैतूल जिले व बैतूल जिले के सीमावर्ती जिले होशंगाबाद, छिंदवाडा, हरदा खंडवा, खरगौन के अलावा भोपाल, इंदौर के साथ साथ महाराष्ट्र के सीमावर्ती जिलें अमरावती, नागपुर, अकोला व अन्य जिलों से गुम महिलाओं की जानकारी प्राप्त की गई जिसमें गुम 500 से भी ज्यादा महिलाओं की जानकारी प्राप्त कर मृत महिला की पहचान करने का प्रयास किया गया उक्त कार्यवाही में विभिन्न व्यक्तियों से पूछताछ की गई।

ऐसे मिला सुराग – दिनांक 13.03.23 को थाना गंज में एक महिला का शंकाप्रद गुम इंसान कायम होने पर पुलिस व्दारा गुम इंसान की जांच प्रारम्भ की गई जिसमें गुम इंसान के पति शैलेंद्र राजपूत व परिजनों को पूछताछ हेतु थाना तलब किया गया पर शैलेंद्र रंग पंचमी के रोज से ही अपने घर से फरार हो गया था जिससे पुलिस का शैलेंद्र पर शक और गहरा गया शैलेंद्र की तलाश हेतु •मुखबीर लगाये गये एवं उसका पुराना आपराधिक रिकार्ड चैक करने पर पाया गया की शैलेंद्र की पहली पत्नी की मृत्यु भी संदिग्ध परिस्थितियों में होने से शैलेद्र के खिलाफ थाना कोतवाली में अपराध क्र. 134/05 धारा 498A, 304B IPC दहेज प्रतिशेध अधिनियम का पंजीबद्ध किया गया था। वर्ष 2010 में शैलेंद्र तथाअन्य के विरुद्ध अप.क्र. 454,455/10 धारा 3,5, लोक संघ निवारण अधिनियम व 379, 120 बी भा.द.वि का दर्ज किया गया था। शैलेंद्र की तलाश हेतु सायबर की मदद से शैलेंद्र की काल डिटेल्स् से शैलेंद्र का पूणे, महाराष्ट्र में होना पाया गया जिसके चलते त्वरित पूणे टीम रवाना की गई जिनके व्दारा संदेही को श्रीनिवास कम्पनी, नवलखा उमरी के आसपास तलाश करते पकड़ा व आज दिनांक 23.03.23 वापस बैतूल लेकर आये आरोपी व्दारा पूछताछ में जल्द ही अपराध करना स्वीकार कर बताया कि दिनांक 07.12.22 को उसके गंज स्थित घर पर उसका उसकी पत्नी मृतिका राधा राजपूत से विवाद होने से उसके व्दारा • मारपीट की गई जिसमें मृतिका की मृत्यु हो गई बाद आरोपी व्दारा मृतिका की लाश छुपाने के लिये दिन भर लाश अपने घर पर ही छुपाये रखा बाद रात को अपनी निजी कार से अपने बेटे के साथ मृतिका को हनुमान डोल मंदिर की पुलिया के पास ले जाकर फेंक दिया और वही मृतिका का सिर अपने बेटे की मदद से आरी से काट कर अलग कर दिया व सिर को ग्राम निशाना, शाहपुर में पेट्रोल डालकर जलाना बताया घटना में आरोपी व्दारा बताया गया कि आरोपी शैलेद्र रंगपंचमी के दिन से फरार होने के बाद से गोविन्द वरकडे के कत्लढाना स्थित घर पर छुप कर रह रहा था एवं गोविन्द वरकडे को उसके द्वारा हत्या के सम्बन्ध में इसी दौरान बताया गया था व गोविन्द व्दारा ही उसे पूणे से छुपकर रहने के लिये व्यवस्था कराई गई थी ।

*इनकी रही मुख्य भूमिका* थाना प्रभारी श्रीमति अपाला सिंह, निरी.रविकान्त डेहरिया, उनि आबिद अंसारी (फिंगर शाखा), उनि राकेश सरेयाम, उनि मोहित दुबे, उनि राजेंद्र राजवंशी, उनि वंशज श्रीवास्तव, सउनि दीपक मालवी, प्र.आर तरुण पटेल व आर. राजेंद्र धाडसे, आर बलराम राजपूत, आर दीपेंद्र सिंह व आर राकेश करपे ।


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.