Latest Posts
हीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का घिनौना खेल: बिना काम, बिना सामग्री के धड़ल्ले से बिल पास, पैसे वसूल! बैतूल: घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर में भ्रष्टाचार की एक और चौंकाने वाली मिसाल सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत अधिकारियों और सरपंच पक्ष ने मिलकर बिना कोई विकास कार्य कराए और बिना सामग्री लगाए ही कागजों पर भारी-भरकम बिल पास कराए जा रहे हैं तथा भुगतान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में समय-समय पर होनी वाली ग्राम सभाओं की बैठकें तक नहीं बुलाई जा रही हैं। सड़क, नाली, जल निकासी या अन्य किसी भी विकास कार्य का नामोनिशान गांव में नहीं है, फिर भी कागजों पर सारे काम पूरे दिखाए जा रहे हैं। “कागजों में तो सारे काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हो रहा। बिल पास हो रहे हैं, पैसे वसूल हो रहे हैं, पर गांव में न तो कोई सड़क बन रही है, न नाली, न कोई अन्य सुविधा। पूरा सिस्टम कागजी कामों तक सीमित हो गया है।” ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर कार्यालय और संबंधित विभागों से तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हीरापुर पंचायत प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक पंचायत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसी अनियमितताएं आम हो गई हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस गंभीर शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कलेक्टर साहब, चोपना क्षेत्र की अन्य पंचायतों पर भी नजर डालने की मांग जोर पकड़ रही है, जहां ग्रामीण इसी तरह की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार कर रहे हैं।जुआरियों का नया पैतरा रोज ठिकाने बदल कर खेल रहे है जुआँग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का क्षमता वर्धन प्रशिक्षण* आयोजितचोपना साप्ताहिक बाजार क्षेत्र में खुलेआम संचालित अवैध आहता बार!जुआरी हुए झोलाछाप घूम घूम कर खिलवा रहे हैं जुआ

महिला सशक्तिकरण दिवस के उपलक्ष्य में आयुष विभाग द्वारा महिला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया.

Media Center News

महिला सशक्तिकरण दिवस के उपलक्ष्य में आयुष विभाग द्वारा महिला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।•
_________________________
जिला आयुष अधिकारी डॉ. ए एम बरडे से प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय आयुष मिशन योजनांतर्गत लोक स्वास्थ्य सेवा प्रदाय गतिविधि से आज दिनांक 23 मार्च को आयुष परिसर शासकीय आयुर्वेद चिकित्सालय टिकारी बैतूल में *आयुषी*- *स्वस्थ* *नारी*, *सशक्त* *नारी* (महिला स्वास्थ्य शिविर) का आयोजन किया गया। शिविर में श्रीमती पार्वती बाई बारस्कर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बैतूल, श्री महेश राठौर उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद बेतूल, श्री तरुण ठाकरे पार्षद महोदय कृष्णपुरा वार्ड टिकारी, श्रीमती गौरी बालापुरे अध्यक्ष सांस्कृतिक सेवा समिति, उपस्थित रहे।शिविर में आयुर्वेद चिकित्सा से 494 एवं होम्योपैथी चिकित्सा से 382 , कुल 876 रोगियों को चिकित्सा लाभ दिया गया। जिसमें विशेषकर स्त्री रोगो की 213 लाभार्थियों की चिकित्सा की गई। शिविर के माध्यम से 86 लाभार्थियों की मधुमेह की जांच और 110 लाभार्थियों की उच्च रक्तचाप की जांच की गई, 186 लाभार्थियों को त्रिकटु चूर्ण का वितरण किया गया, 52 लाभार्थियों को आयुष क्योर एप्प इंस्टॉल कराया गया, 70 लाभार्थियों को देवारण्य योजना के अंतर्गत औषधीय पौधों का वितरण किया गया, 36 लाभार्थियों को योगाभ्यास कराया गया, सामान्य रोगों की चिकित्सा एवं परामर्श आयुर्वेद एवं होम्योपैथी के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निशुल्क किया गया साथ ही दिनचर्या,ऋतुचर्या,पोषण आहार एवं महिलाओं के सामान्य रोगों से बचाव के उपाय, गर्भवती महिलाओं को गर्भ संस्कार,गर्भावस्था में लाभकारी आसन एवं मासानुमासिक परिचर्या की जानकारी दी गई।


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.