चोपना क्षेत्र मे बाघ नें दी दस्तक गाय का किया शिकार.

धरमपुर गांव की घटना. बाघ नें 8 माह की गर्भवती गाय को मार कर खाया. ग्रामीणों मे दहशत का माहौल.

Media Center News

16फ़रवरी चोपना : चोपना क्षेत्र के धरमपुर गांव मे शनिवार रात (15 फ़रवरी) को बाघ नें एक गाय का शिकार किया है. ग्रामीणों के मुताबिक जब खेत मालिक देवब्रत मंडल खेत पर अपनी बंधी गाय छोड़कर किसी काम से गांव धरमपुर अपने घर पर  आया था तब रात के लगभग 8 बजे थे.  जब वह 1 घंटे बाद खेत पहुंचा तो उसे गाय लहूलुहान अवस्था मे मृत मिली मुंह पर गहरे किसी जानवर के दांत के निशान थे. तब बाघ नें उसे खाया नहीं था घटना से घबराकर देवव्रत घर वापस आ गया. रविवार सुबह कुछ ग्रामीणों के साथ वह अपने खेत गया तब देखा कि गाय को बाघ ने रात मे आकर खाया है. बताया जा रहा है की गाय गर्भवती थीं.  बाघ  के पैरो निशान भी मिले है. विभाग और पुलिस नें मौके पर पंचनामा बनाया है. इस घटना से ग्रामीणों मे दहशत का माहौल है. इस क्षेत्र इस के पूर्व मे भी ऐसी  घटनाये  हुई है.


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.