Latest Posts
आठनेर-भैंसदेही में बड़े पैमाने पर अवैध जुआ का धंधा, आरोपी बार-बार ठिकाना बदलकर जुआ खिलवा रहे हैं!जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी को भावभीनी विदाईहीरापुर ग्राम पंचायत में अनियमितताओं का सिलसिला जारी, शिकायतों पर अब तक कोई कार्रवाई नहींहीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का घिनौना खेल: बिना काम, बिना सामग्री के धड़ल्ले से बिल पास, पैसे वसूल! बैतूल: घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर में भ्रष्टाचार की एक और चौंकाने वाली मिसाल सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत अधिकारियों और सरपंच पक्ष ने मिलकर बिना कोई विकास कार्य कराए और बिना सामग्री लगाए ही कागजों पर भारी-भरकम बिल पास कराए जा रहे हैं तथा भुगतान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में समय-समय पर होनी वाली ग्राम सभाओं की बैठकें तक नहीं बुलाई जा रही हैं। सड़क, नाली, जल निकासी या अन्य किसी भी विकास कार्य का नामोनिशान गांव में नहीं है, फिर भी कागजों पर सारे काम पूरे दिखाए जा रहे हैं। “कागजों में तो सारे काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हो रहा। बिल पास हो रहे हैं, पैसे वसूल हो रहे हैं, पर गांव में न तो कोई सड़क बन रही है, न नाली, न कोई अन्य सुविधा। पूरा सिस्टम कागजी कामों तक सीमित हो गया है।” ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर कार्यालय और संबंधित विभागों से तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हीरापुर पंचायत प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक पंचायत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसी अनियमितताएं आम हो गई हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस गंभीर शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कलेक्टर साहब, चोपना क्षेत्र की अन्य पंचायतों पर भी नजर डालने की मांग जोर पकड़ रही है, जहां ग्रामीण इसी तरह की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार कर रहे हैं।जुआरियों का नया पैतरा रोज ठिकाने बदल कर खेल रहे है जुआँ

बंगो लोक भारती संगठन बैतूल मे हुआ सक्रिय निरंतर बढ़ रहा दायरा लगातार जुड़ रहें नये सदस्य.

बंगो लोक भारती की बैठक चोपना मे सम्पन्न. पदाधिकारियों और जिला कार्यकारिणी की हुई घोषणा.

Media Center News

9 फ़रवरी चोपना

बैतूल जिले के चोंपना ग्राम में लक्ष्य पब्लिक स्कूल भवन में बंगो लोक भारती की जिला इकाई की विशेष बैठक सम्पन्न हुई। प्रकृति और संस्कृति हित मे कार्य करने वाले लोक भारती से सम्बध्द बंगाली समाज के राष्ट्रवादी विचार धारा के संगठन का जिला बैठक में आगामी कार्यक्रमो की चर्चा की गई जिसमें बंगो संस्कार केंद्र संचालन करने के विषय मे चर्चा हुई।सभा का शुभारंभ भारत माता,नेताजी सुभाष चंद्र बोस तथा विवेकानन्द के छाया चित्र के सामने दीप प्रज्जलित करके किया गया.

संस्कार संस्कृति,भाषा की समृद्धि बनी रहे तथा बंग समाज द्वारा की जाने वाली कृषि,प्रकृति, पर्यावरण, कला,कौशल,सहित राष्ट्र भावना से युक्त स्वावलंबी शसक्त समाज खड़ा हो,इस हेतु जो भी उचित कार्य करना हो उसे बंगो लोक भारती के कार्यकर्ता निरन्तर करेगे ऐसी सभी कार्यकर्ताओं में भावना जागृत करने का उद्देश्य है। यही इस संगठन का मूल उद्देश्य है.

रिटायर शिक्षक नारायणचन्द्र बल ने अपने उद्बोधन में कहा कि बंगो लोक भारती का कार्य समाज के लिए प्रेरणा का विषय बनेगा ऐसा हम सभी कार्य एक दूसरे के सहयोग से करे ऐसा मनोभाव लेकर इस बैठक से जाए। जिला संयोजक मधुमंगल सरकार जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज जागरण के इस महान कार्य मे सभी अपने जीवन के अमूल्य समय से कुछ समय संगठन को दे ताकि एक आदर्श समाज को गढ़ने का बंगो लोक भारती के उद्देश्य को साकार रूप दे सके।बैठक का संचालन जिला सह संयोजक सुरेश गोलदार ने किया।बैठक में निर्णय लिया गया कि वर्तमान में इन केंद्र में बंगला भाषा का निशुल्क प्राथमिक शिक्षा हफ्ते में एक दिवस एक घन्टा प्रारम्भ करने की योजना है। जिसमे उक्त स्थानों में बंगो संस्कार केंद्र शुरू करने की योजना है।संस्कार केंद्र शुरू करने का दायित्व लेने वाले प्रमुख बटकीडोह नारायण चन्द्र बल,धरमपुर गणेश चक्रवर्ती,गांधीग्राम बिस्वजीत मण्डल,चिकलपाटी गोविंद सरकार,शक्तिगड दिलीप मंडल,निचिन्तपुर मनोज कुमार राय एवं उत्तम वाला,नारायणपुर प्रशांत गाईन, शिवसागर स्वपन कुमार मण्डल,    आमडोह संगीता पांडे, रीता सरदार।      प्रदेश संयोजक संजीव रॉय एवं बैतूल जिला संयोजक मधुमंगल सरकार तथा सह जिला संयोजक सुरेश गोलदार की सहमति से संगठन की

जिला इकाई की घोषणा की जिसमें मातृ भाषा जिला प्रमुख नारायन चन्द्र बल(रिटायर्ड शिक्षक),जिला सम्पर्क प्रमुख दिवाकर हालदार,जिला संस्कार संस्कृति प्रमुख चँचल वैद्य, सह प्रमुख श्रीमती रीता सरदार, प्रशांत गाईन, जिला मीडिया प्रमुख विवेकानन्द बैरागी,जिला प्रचार प्रमुख बापी बैन,जिला व्यवस्था प्रमुख द्विजवर मित्री,सह व्यवस्था प्रमुख केशव सरकार,जिला प्राकृतिक कृषि प्रमुख बिस्नुपद हालदार,जिला लोक कला प्रमुख कृष्णपद राय, सह लोक कला प्रमुख उत्तम वाला,गोविंद सरकार, मातृ शक्ति जिला प्रमुख श्रीमती सीमा दास, सह जिला मातृ शक्ति प्रमुख श्रीमती संगीता पांडे तथा जिला कार्यसमिति सदस्य के रूप में गोपाल बढ़ई, लक्ष्मण हालदार,सुबोल चन्द्र दास,उपेंद्र मण्डल,डॉ दिलीप मंडलहाजु सरदार,शैलेंद्र मण्डल,मनोरंजन मल्लिक,तपन गाछा,मनोज राय, सुकुमार मण्डल,रणवीर विश्वास,विश्वजीत मण्डल,तपन वाइन, अनुराग मण्डल,रमेश सरकार,स्वपन मण्डल,अमियो मुखर्जी,दिनेश हालदार,असीम राय, गणेश चक्रवर्ती,हरसित सिकदार, दिलीप राय, शंकर पोद्दार,रमेन मण्डल,सुशील वाइन, अजय सरकार तथा महिला कार्यकारिणी में चन्दना सरकार,मीना राय, दीपाली पोद्दार,विनीता बढ़ई, अर्चना मजूमदार,अमियो सरकार को दायित्व दिया गया।

 


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.