Latest Posts
आठनेर-भैंसदेही में बड़े पैमाने पर अवैध जुआ का धंधा, आरोपी बार-बार ठिकाना बदलकर जुआ खिलवा रहे हैं!जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी को भावभीनी विदाईहीरापुर ग्राम पंचायत में अनियमितताओं का सिलसिला जारी, शिकायतों पर अब तक कोई कार्रवाई नहींहीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का घिनौना खेल: बिना काम, बिना सामग्री के धड़ल्ले से बिल पास, पैसे वसूल! बैतूल: घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर में भ्रष्टाचार की एक और चौंकाने वाली मिसाल सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत अधिकारियों और सरपंच पक्ष ने मिलकर बिना कोई विकास कार्य कराए और बिना सामग्री लगाए ही कागजों पर भारी-भरकम बिल पास कराए जा रहे हैं तथा भुगतान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में समय-समय पर होनी वाली ग्राम सभाओं की बैठकें तक नहीं बुलाई जा रही हैं। सड़क, नाली, जल निकासी या अन्य किसी भी विकास कार्य का नामोनिशान गांव में नहीं है, फिर भी कागजों पर सारे काम पूरे दिखाए जा रहे हैं। “कागजों में तो सारे काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हो रहा। बिल पास हो रहे हैं, पैसे वसूल हो रहे हैं, पर गांव में न तो कोई सड़क बन रही है, न नाली, न कोई अन्य सुविधा। पूरा सिस्टम कागजी कामों तक सीमित हो गया है।” ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर कार्यालय और संबंधित विभागों से तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हीरापुर पंचायत प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक पंचायत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसी अनियमितताएं आम हो गई हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस गंभीर शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कलेक्टर साहब, चोपना क्षेत्र की अन्य पंचायतों पर भी नजर डालने की मांग जोर पकड़ रही है, जहां ग्रामीण इसी तरह की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार कर रहे हैं।जुआरियों का नया पैतरा रोज ठिकाने बदल कर खेल रहे है जुआँ

बंगो लोक भारती की चोपना मे हुई बैठक.

संगठन का विस्तार करने के लिए आगामी कार्य योजना पर हुई चर्चा

Media Center News

चोपना- 29 नवंबर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुसांगिक संगठन लोक भारती से सम्बध्द बंगाली समाज की राष्ट्रवादी विचार धारा का संगठन बंगो लोक भारती की आगामी कार्य विस्तार की योजना हेतु विशेष बैठक गुरुवार 28 नवंबर को चोंपना के हरि मंदिर प्रांगण में आयोजित की गईं जिसमें 25 और 26 दिसम्बर को दो दिवसीय कार्यकता प्रशिक्षण वर्ग एवं बंगाली समाज सम्मेलन का कार्यक्रम तय किया जिसमें प्रथम दिवस में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक 200 प्रतिभागियों के प्रशिक्षण वर्ग का लक्ष्य तय किया है,इस मे प्रदेश के अन्य जिलों से भी 50 से अधिक कार्यकर्ता सामिल होंगे। द्वितीय दिवस बंगाली समाज सम्मेलन का कार्यक्रम तय हुआ है। चोपना क्षेत्र के 32 गांव मे बंगाली समाज के लोग निवासरत है. प्रत्येक गांव मे इस संगठन के सदस्य है. बंगो लोक भारती के प्रदेश संयोजक संजीव रॉय ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रमुखरूप से लोक भारती संगठन के अखिल भारतीय संगठन मंत्री तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक बिजेंद्र पाल सिंग,अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री गोपाल जी,अखिल भारतीय उपाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी,बंगो लोक भारती के अखिल भारतीय संयोजक डॉ. देवज्योति गाईन,प्रदेश संरक्षक संजीत सरकार,प्रदेश सह संयोजक स्वपन दास सहित अन्य प्रदेश के प्रमुख कार्यकर्ता तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे. सम्मेलन में एक हजार लोगों का सम्मिलित करने का लक्ष्य तय हुआ है।बैठक में कार्य संचालन समिति का गठन भी किया गया जिसमें पूर्व जनपद उपाध्यक्ष एवं वर्तमान जनपद सदस्य प्रदीप विश्वास संयोजक
सह संयोजक – चंचल वैद्य, लक्ष्मण हालदार,युवा प्रभारी – रणवीर विश्वास
सह युवा प्रभारी – महेश सरकार
सह युवा प्रभारी – प्रदीप विश्वास
महिला प्रभारी -श्रीमती रीता सरदार
सह महिला प्रभारी – श्रीमती संगीता पांडे
प्रचार प्रमुख – गोविंद सरकार, दिनेश हालदार
व्यवस्था प्रमुख – मधुमंगल सरकार, दिवाकर हालदार
संरक्षक – रामकृष्ण सरकार,चैतन्य राय
संचालन टोली – प्रमुख राजेश सरकार
प्रभाष मंडल प्रणव मंडल रामकृष्ण हालदार
उत्तम सिंह श्यामल चौधरी विधान मंडल अतुल सरकार
प्रशांत मुखर्जी अमरशील प्रसाद मंडल दिनेश देवनाथगोलक मंडल अमिया मुखर्जी गणेश भट्टाचार्य किरण सरकार
तपन बाईंन गोपाल बछाड़ संतोष ढाली
शैलेंद्र मंडल सुकुमार विश्वास नारायण बल विजय भट्टाचार्य
जयदेव विश्वास खीतिश बड़ाई प्रेमानंद विश्वास तथा अन्य लोग उपस्थित थे।


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.