Latest Posts
आठनेर-भैंसदेही में बड़े पैमाने पर अवैध जुआ का धंधा, आरोपी बार-बार ठिकाना बदलकर जुआ खिलवा रहे हैं!जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी को भावभीनी विदाईहीरापुर ग्राम पंचायत में अनियमितताओं का सिलसिला जारी, शिकायतों पर अब तक कोई कार्रवाई नहींहीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का घिनौना खेल: बिना काम, बिना सामग्री के धड़ल्ले से बिल पास, पैसे वसूल! बैतूल: घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर में भ्रष्टाचार की एक और चौंकाने वाली मिसाल सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत अधिकारियों और सरपंच पक्ष ने मिलकर बिना कोई विकास कार्य कराए और बिना सामग्री लगाए ही कागजों पर भारी-भरकम बिल पास कराए जा रहे हैं तथा भुगतान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में समय-समय पर होनी वाली ग्राम सभाओं की बैठकें तक नहीं बुलाई जा रही हैं। सड़क, नाली, जल निकासी या अन्य किसी भी विकास कार्य का नामोनिशान गांव में नहीं है, फिर भी कागजों पर सारे काम पूरे दिखाए जा रहे हैं। “कागजों में तो सारे काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हो रहा। बिल पास हो रहे हैं, पैसे वसूल हो रहे हैं, पर गांव में न तो कोई सड़क बन रही है, न नाली, न कोई अन्य सुविधा। पूरा सिस्टम कागजी कामों तक सीमित हो गया है।” ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर कार्यालय और संबंधित विभागों से तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हीरापुर पंचायत प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक पंचायत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसी अनियमितताएं आम हो गई हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस गंभीर शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कलेक्टर साहब, चोपना क्षेत्र की अन्य पंचायतों पर भी नजर डालने की मांग जोर पकड़ रही है, जहां ग्रामीण इसी तरह की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार कर रहे हैं।जुआरियों का नया पैतरा रोज ठिकाने बदल कर खेल रहे है जुआँ

बैतूल जिले की खुशहाली के लिए बड़ी ही धूमधाम और श्रद्धा से निकली माँ ताप्ती की भव्य चुनरी यात्रा

यात्रा मे हजारों की संख्या मे श्रद्धालु हुए शामिल.

Media Center News

बैतूल: किसानों की खुशहाली के लिए 25 किमी चुनरी पदयात्रा, कार्तिक पूर्णिमा पर 121 मीटर लंबी चुनरी लेकर पूर्व विधायक के साथ हजारों लोग निकले, ताप्ती नदी में चढ़ाई जाती है चुनरी है ,चुनरी यात्रा का यह आठवां साल है ।

मध्य प्रदेश के बैतूल में कार्तिक पूर्णिमा के पर्व पर पवित्र नदी ताप्ती में चुनरी चढ़ाने के लिए बैतूल के कांग्रेस पूर्व विधायक निलय डागा ने ताप्ती चुनरी पदयात्रा निकाली। 121 मीटर लंबी चुनरी हाथों में लेकर श्रद्धालु निकले और 25 किलोमीटर की पदयात्रा कर मां ताप्ती नदी में चुनरी चढ़ाई जाएगी ।

गुजरात की लाइफ लाइन कही जाने वाली ताप्ती नदी का उद्गम स्थल मध्य प्रदेश के बैतूल में है । कार्तिक पूर्णिमा पर सूर्य पुत्री मां ताप्ती नदी में स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है कार्तिक पूर्णिमा पर्व को लेकर बैतूल के कांग्रेस के पूर्व विधायक निलय डागा हर साल कार्तिक पूर्णिमा पर मां ताप्ती को चुनरी चढ़ाने के लिए पद यात्रा निकालते है ।

2017 से शुरू हुई चुनरी पदयात्रा का यह आठवां साल है । इस साल 121 मीटर की लंबी चुनरी मां ताप्ती को चढ़ाई जाएगी । चुनरी पद यात्रा को लेकर पूर्व विधायक निलय डागा का कहना है कि क्षेत्र की खुशहाली, किसानों की खुशहाली को लेकर प्रतिवर्ष चुनरी यात्रा निकाली जाती है । हाथ हाथों में चुनरी लेकर पैदल 25 किलोमीटर दूर खेड़ी स्थित ताप्ती घाट पर पूजा अर्चना के बाद मां ताप्ती को चुनरी चढ़ाई जाएगी। मां ताप्ती के प्रति बैतूल जिले के लोगों में काफी आस्था है ।

बैतूल शहर के प्राचीन शिव मंदिर में पूजा अर्चना के बाद शुरू हुई ताप्ती चुनरी पद यात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया पुष्प वर्षा की गई चुनरी पद यात्रा में भजन मंडल भी शामिल हुए । पदयात्रा में श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा गया भजन कीर्तन के साथ ही आदिवासी समाज का पारंपरिक नृत्य भी करते हुए आदिवासी समाज के लोग शामिल हुए ।

देखें वीडियो


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.