Latest Posts
आठनेर-भैंसदेही में बड़े पैमाने पर अवैध जुआ का धंधा, आरोपी बार-बार ठिकाना बदलकर जुआ खिलवा रहे हैं!जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी को भावभीनी विदाईहीरापुर ग्राम पंचायत में अनियमितताओं का सिलसिला जारी, शिकायतों पर अब तक कोई कार्रवाई नहींहीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का घिनौना खेल: बिना काम, बिना सामग्री के धड़ल्ले से बिल पास, पैसे वसूल! बैतूल: घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर में भ्रष्टाचार की एक और चौंकाने वाली मिसाल सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत अधिकारियों और सरपंच पक्ष ने मिलकर बिना कोई विकास कार्य कराए और बिना सामग्री लगाए ही कागजों पर भारी-भरकम बिल पास कराए जा रहे हैं तथा भुगतान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में समय-समय पर होनी वाली ग्राम सभाओं की बैठकें तक नहीं बुलाई जा रही हैं। सड़क, नाली, जल निकासी या अन्य किसी भी विकास कार्य का नामोनिशान गांव में नहीं है, फिर भी कागजों पर सारे काम पूरे दिखाए जा रहे हैं। “कागजों में तो सारे काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हो रहा। बिल पास हो रहे हैं, पैसे वसूल हो रहे हैं, पर गांव में न तो कोई सड़क बन रही है, न नाली, न कोई अन्य सुविधा। पूरा सिस्टम कागजी कामों तक सीमित हो गया है।” ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर कार्यालय और संबंधित विभागों से तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हीरापुर पंचायत प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक पंचायत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसी अनियमितताएं आम हो गई हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस गंभीर शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कलेक्टर साहब, चोपना क्षेत्र की अन्य पंचायतों पर भी नजर डालने की मांग जोर पकड़ रही है, जहां ग्रामीण इसी तरह की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार कर रहे हैं।जुआरियों का नया पैतरा रोज ठिकाने बदल कर खेल रहे है जुआँ

शहर के अतिक्रमण का जायजा लेनें पांच किलोमीटर पैदल चले एसपी व कलेक्टर.

बैतूल नगर की यातायात दशा सुधारने प्रशासन उतरा सड़क पर.

Media Center News

 

 

बैतूल, 10 जनवरी 2024

बैतूल के नवागत कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी और पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ चौधरी दल-बल सहित  बडोरा चौक से हाईवे ग्लोरी पेट्रोल पंप तक सडक़ के दोनों और फैले अतिक्रमण को तोडऩे के निर्देश दिए। कलेक्टर व एसपी ने सडक़ पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पैदल मार्च किया।

जिले के नवागत कलेक्टर  सूर्यवंशी के सामने शहर के दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण कर सडक़ पर कब्जा जमाने की शिकायत बार-बार सामने आ रही थी। पत्रकारों के साथ बैठक में भी अतिक्रमण का मुद्दा रखा गया था। कलेक्टर ने आश्वस्त भी किया था कि समय आने पर कार्रवाई की जाएगी।  आमजन की सोच के अलग कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने स्वयं अतिक्रमण स्थान का दौरा किया और कलेक्टर ने कार्यभार ग्रहण करने के एक सप्ताह के भीतर ही अतिक्रमण के विरुद्ध मुहिम प्रारंभ कर दी।

बुधवार की शाम कलेक्टर व एसपी ने लगभग 5 किलोमीटर दूरी पैदल तय की। बडोरा चौक पेट्रोल पंप से ग्लोरी पेट्रोल पंप तक उन्होंने दुकानों के सामने बने पक्के शेड तोडऩे के निर्देश दिए। इसके पश्चात कलेक्टर अनाज मंडी के अंदर भी गए और वहां की व्यवस्था का जायजा लिया। अतिक्रमण तोडऩे एवं रोड क चौड़ीकरण की कार्रवाई कल प्रात: 9:00 से प्रारंभ होगी। प्रशासन का अनुरोध है की दुकानदार स्वयं अपना सामान हटाकर कार्रवाई में सहयोग करें। यातायात व्यवस्था  मे सुधार के लिए भी कलेक्टर नें संबधित अधिकारीयों को आवश्यक निर्देश दिए.


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.