Latest Posts
आठनेर-भैंसदेही में बड़े पैमाने पर अवैध जुआ का धंधा, आरोपी बार-बार ठिकाना बदलकर जुआ खिलवा रहे हैं!जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी को भावभीनी विदाईहीरापुर ग्राम पंचायत में अनियमितताओं का सिलसिला जारी, शिकायतों पर अब तक कोई कार्रवाई नहींहीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का घिनौना खेल: बिना काम, बिना सामग्री के धड़ल्ले से बिल पास, पैसे वसूल! बैतूल: घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर में भ्रष्टाचार की एक और चौंकाने वाली मिसाल सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत अधिकारियों और सरपंच पक्ष ने मिलकर बिना कोई विकास कार्य कराए और बिना सामग्री लगाए ही कागजों पर भारी-भरकम बिल पास कराए जा रहे हैं तथा भुगतान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में समय-समय पर होनी वाली ग्राम सभाओं की बैठकें तक नहीं बुलाई जा रही हैं। सड़क, नाली, जल निकासी या अन्य किसी भी विकास कार्य का नामोनिशान गांव में नहीं है, फिर भी कागजों पर सारे काम पूरे दिखाए जा रहे हैं। “कागजों में तो सारे काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हो रहा। बिल पास हो रहे हैं, पैसे वसूल हो रहे हैं, पर गांव में न तो कोई सड़क बन रही है, न नाली, न कोई अन्य सुविधा। पूरा सिस्टम कागजी कामों तक सीमित हो गया है।” ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर कार्यालय और संबंधित विभागों से तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हीरापुर पंचायत प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक पंचायत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसी अनियमितताएं आम हो गई हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस गंभीर शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कलेक्टर साहब, चोपना क्षेत्र की अन्य पंचायतों पर भी नजर डालने की मांग जोर पकड़ रही है, जहां ग्रामीण इसी तरह की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार कर रहे हैं।जुआरियों का नया पैतरा रोज ठिकाने बदल कर खेल रहे है जुआँ

मतदाताओं और कांग्रेस कार्यकताओं काअनंत आभार -निलय विनोद डागा

Media Center News

बैतूल। विधान सभा चुनाव वर्ष 2023 की मतगणना रविवार 3 दिसम्बर को सम्पन्न हुई। मतगणना के पश्चात बैतूल विधायक निलय विनोद डागा ने अपनी विधान सभा के सभी मतदाताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है। श्री डागा ने कहा कि चुनाव में अपना अहम योगदान देने वाले सभी मतदाताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करता हूँ। अपनी विधान सभा के विकास और आमजन के सुख दुख का मैं पहले भी सहभागी रहा हूँ और हमेशा रहूंगा। अपने कर्तव्य को समय समय पर निभाना ही मेरी पहली प्राथमिकता रही है और हमेशा रहेगी। मैंने हमेशा अपनी विधानसभा की जनता का सम्मान किया है और आगे भी करता रहूंगा। जनता द्वारा दिये गए जनादेश का भी सम्मान करना मेरा फ़र्ज है। भविष्य में भी आमजन की सेवा में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ये मेरा जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से वादा है। इस चुनाव में कांग्रेस के प्रत्येक सिपाही ने पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। मेरा कांग्रेस के सभी कार्यकताओं को नमन है।


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.