ग्राहकों के साथ कंपनी को भी चूना लगाया करते थे दलाल!
पोल खुलने से मामला सामने आया अब बचने के सोर्स लगा रहें है.
चोपना क्षेत्र के आसपास के गावों मे लोन बाटने और उसकी वसूली करने का काम कुछेक एजेंट लोग करते है. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पर्स्नल व बिजनेस लोन देंने वाली एक कंपनी नें एजेंटो की नियुक्ति क्षेत्र में की थी. किन्तु एक एजेंट नें ग्राहक को लोन देने पर मिलने वाली राशि से 50% की एकमुस्त रिश्वत राशि के लिए कुटरचित दस्तावेज तैयार करवा कर कंपनी को चूना लगाया, साथ-साथ ग्राहकों से इस बात के भी रूपये लिए की ऊपर बैठे अधिकारियों को देना होता है वह लोन लेने वाले ग्राहकों को यह समझा देता था कि आपको केवल दो किस्त भरना उसके बाद में किस्त भरना छोड़ देना है. इसलिए लोन से मिलने वाली राशि का 50% मुझे चाहिए जिसे लोग कम करके लोन लेने को तैयार हो गए कृषि दुकानदार सहित कई व्यक्तियों से उक्त दलाल नें रिश्वत ली तब जाकर उनका लोन पास कराया जाता . लोन लेने वालों को यह व्यक्ति स्वयं कहता है कि दो किस्त से ज्यादा आपको नहीं भरनी है. बाकी मैं सब संभाल लूंगा आपको सिर्फ पैसे देने होंगे. कुछ ही समय बाद यह लोन एजेंट उक्त कंपनी से काम छोड़ देता है, इसके बावजूद भी लोन लेने वाले ग्राहकों से पैसे वसूलते रहा है. जब यह बात कंपनी को पता चली तो कम्पनी के अधिकारीयों नें इस एजेंट पर दबाव बनाया कि यदि वह पूरे पैसे जो ग्राहकों से लिए हैं वह कम्पनी मे 2 -3 दिन जमा नहीं कर देता तो कंपनी उसके खिलाफ कठोर एक्शन लेगी. उक्त एजेंट ने लगभग आधा सैकड़ा लोगों से नौकरी छोड़ने के पश्चात भी किस्त के नाम पर पैसे लेकर गबन कर लिए हैं. इस दलाल की दिन चर्या इतनी बदल गई की vip स्टाइल मे रहने लगा दुसरो का पैसा हजम कर बार, ढाबा, महंगे रेस्टोरेंट, मे उडाने लगा अचानक कोई फुटपाती कार मेंटेन करने से तो आश्चर्य होना वाजिब है.कम्पनी और लोगों का पैसा गबन कर शौक पुरे करता फिर रहा था अब खबर छपी तो हीं ग्राहकों से कहीं कंपनी के लोगों से चरण वंदना करता फिर रहा है. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कम्पनी नें पांच लोगों सहित एक ग्राहक की लिखित शिकायत भी कर दी है. एंव एक अन्य को टाइम देकर चेतावनी के साथ कुछ समय के लिए बख्श दिया है. जिसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारीयों को दें दी गई है. अधिकारीयों के निर्देशानुसार जाँच चल रही है जिसमे और भी लोगों की भूमिका सामने आ सकती है.