लोन लेने वाले ग्राहक सावधान. एजेंट नें किश्तों की राशि ग्राहकों से वसूल कर कम्पनी मे जमा नहीं की!
चोपना क्षेत्र के ग्राहकों नें एजेंट पर लगाए आरोप.
23 नवंबर चोपना सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ सक्रिय लोन एजेंटो ने ग्राहकों से किश्त राशि तो वसूल कर ली. किन्तु उसे कंपनी में जमा नहीं कराया. कई ग्राहकों ने बताया कि इस क्षेत्र के एक लोन एजेंट नें उनसे किस्तों की राशि तो वसूल कर ली है किंतु उसे कंपनी में आज तक जमा नहीं कराया है. ग्राहकों ने यहां तक बताया है कि चोपना क्षेत्र के रहने वाले एक एजेंट नें उनसे लोन दिलाने के नाम पर रुपए भी लिए हैं. कहा की लोगिन करने के लिए पैसे लगते हैं ऊपर तक पैसे देने होते है.
ऐसे एक दो नहीं कई ग्राहक हैं. जिसकी जानकारी nbn के पास है ग्राहकों नें नाम नहीं छापने की शर्त पर उक्त जानकारिया दी. तथा ऐसे फ्राड लोन एजेंट से लोगों को सावधान रहने की सलाह भी दी है. उक्त एजेंट कम्पनी छोड़ चुका है फिर भी लोगों से किश्त वसूल कर रहा है.जिन लोगों नें एजेंट को किश्त जमा कर दी है वे कम्पनी व नजदीकी पुलिस थाने मे इसकी शिकायत भी दर्ज करवाए. आगे लगातार खबर…