बैतूल पटाका संघ के तत्वाधान मे सुन्दरकांड पाठ के साथ लकी ड्रा खोले गये..
राम नाम जाप मे शामिल हुए सांसद पत्रकार सहित गणमान्य नागरिक.
22 नवंबर बैतूल पटाका संघ बैतूल द्वारा ईनामी कूपन योजना आयोजित की गई थीं. जिसके लकी ड्रा खोले गये इस अवसर पर पटाका संघ द्वारा भगवान राम के भजन के साथ सुंदरकांड का पाठ कराया गया. उसके पश्चात सांसद दुर्गादास उइके एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा लकी ड्रा खोलें गऐ . समाचार लिखे जाने तक पूरे 11 लकी ड्रा नहीं खोले जा सके थे. जिसे सुन्दरकांड पाठ के पूर्ण होने के पश्चात् रात तक खोला जायेगा. पटाका संघ के जिला अध्यक्ष राजेश साहू ने बताया कि लकी ड्रा किसके नाम के खुले है इसकी जानकारी फोन पर 9301010355 पर प्राप्त की जा सकती है. पटाखा संघ द्वारा सदैव की तरह कुछ ना कुछ धार्मिक आयोजन करते हुए आया है. पहली बार इस वर्ष इनामी लकी ड्रा कूपन योजना संघ द्वारा रखी गई. बैतूल पटाका संघ सभी नियमों के अनुसार संपूर्ण अनुशासन में रहकर क्षणिक समय का व्यवसाय करता है किंतु लाइसेंस मिलने से लेकर दुकान लगाने तक की प्रक्रिया में सदैव देरी होती है जिससे पटाखा व्यापारी परेशान होते हैं पटाका संघ की मांग है की दिवाली के 1 माह पूर्व से सारी प्रक्रियाएं पूरी कर दिवाली से कम से कम 15 दिवस पूर्व दुकान खुल जानी चाहिए जिससे अच्छा व्यापार और जनता को सुविधा भी हो सके. सांसद दुर्गादास उइके ने सभी पटाखा व्यापारियों एवं संघ के सदस्य को हार्दिक शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिक, पत्रकार,
“पटाका संघ के पदाधिकारी एंव सदस्य मौजूद रहें.