Latest Posts
हीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का घिनौना खेल: बिना काम, बिना सामग्री के धड़ल्ले से बिल पास, पैसे वसूल! बैतूल: घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर में भ्रष्टाचार की एक और चौंकाने वाली मिसाल सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत अधिकारियों और सरपंच पक्ष ने मिलकर बिना कोई विकास कार्य कराए और बिना सामग्री लगाए ही कागजों पर भारी-भरकम बिल पास कराए जा रहे हैं तथा भुगतान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में समय-समय पर होनी वाली ग्राम सभाओं की बैठकें तक नहीं बुलाई जा रही हैं। सड़क, नाली, जल निकासी या अन्य किसी भी विकास कार्य का नामोनिशान गांव में नहीं है, फिर भी कागजों पर सारे काम पूरे दिखाए जा रहे हैं। “कागजों में तो सारे काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हो रहा। बिल पास हो रहे हैं, पैसे वसूल हो रहे हैं, पर गांव में न तो कोई सड़क बन रही है, न नाली, न कोई अन्य सुविधा। पूरा सिस्टम कागजी कामों तक सीमित हो गया है।” ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर कार्यालय और संबंधित विभागों से तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हीरापुर पंचायत प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक पंचायत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसी अनियमितताएं आम हो गई हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस गंभीर शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कलेक्टर साहब, चोपना क्षेत्र की अन्य पंचायतों पर भी नजर डालने की मांग जोर पकड़ रही है, जहां ग्रामीण इसी तरह की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार कर रहे हैं।जुआरियों का नया पैतरा रोज ठिकाने बदल कर खेल रहे है जुआँग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का क्षमता वर्धन प्रशिक्षण* आयोजितचोपना साप्ताहिक बाजार क्षेत्र में खुलेआम संचालित अवैध आहता बार!जुआरी हुए झोलाछाप घूम घूम कर खिलवा रहे हैं जुआ

बैतूल बाजार में वरिष्ठ कांग्रेस जनों ने किया कांग्रेस चुंनाव कार्यालय का शुभारंभ

Media Center News

बैतूल।।  4 नवंबर  कांग्रेस चुंनाव कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार विधान सभा चुनावों के द्रष्टिगत रखते हुए शनिवार कांग्रेस प्रत्याशी निलय विनोद डागा की मौजूदगी में बैतूल बाजार में कांग्रेस कार्यालय का भव्य शुभारम्भ किया गया। कार्यालय का शुभारंभ नगर के उन वरिष्ठ कांग्रेस जनों के हाथों कराया गया। जिन्होंने स्व, विनोद डागा के कंधे से कंधा मिलाकर आज भी क्षेत्र में कांग्रेस को मजबूती के साथ खड़ा कर रखा है।

इस मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी निलय विनोद डागा ने अपने पिता स्व, विनोद डागा को याद करते हुए कहा कि, पिछले चुनावों में मेरे पिता मेरी शक्ति और सम्बल बढाने के लिए मौजूद थे। लेकिन आज उनके ना रहते उनके मित्र और नगर के बुजुर्ग मेरी सबसे बड़ी ताकत हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि आप बुजुर्गों के आशीर्वाद से में अपना लक्ष्य हासिल कर पाऊंगा। कांग्रेस चुंनाव कार्यालय का शुभारंभ डॉ. राधिका प्रसाद वर्मा जी के मकान में शिवचरण जी लोनारे (शिक्षक) एंव द्वारका राठौर जी , गजानंद वर्मा जी, पंडित नरेंद्र शुक्ला जी , जितेंद्र चौधरी जी, उमेश कुमार वर्मा जी द्वारा फीता काट कर किया गया । उद्घाटन में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी शामिल थे। इस मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी निलय विनोद डागा ने यह अपील की है कि सभी कार्यकर्ता इस चुंनाव में एक जुट होकर काम कर कांग्रेस को मजबूती प्रदान करें इस दौरान उन्होंने सभी से विजयी आशीर्वाद भी ग्रहण किया। कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से रामेश्वर राठौर, नारायण बारंगे, उमेश राठौर, बाबा गोहिते, अर्जुन वर्मा, अनिल वर्मा सतीश वर्मा, शंभू वर्मा, राधेश्याम वर्मा , भोजराज काले, बिल्लू गुप्ता, मुन्ना गुरुजी, पटेल साहब, वीरेंद्र पांडे, देवेंद्र झरखेडे, सुभाष राठौर, ओम वर्मा, ओमप्रकाश लोनारे, राजू मालवीय, हंसू वर्मा बाबूजी, मुन्नालाल डागा, मनोज वर्मा अर्जुन कोडले, राम शुक्ला, पप्पू चौधरी, बबली वर्मा, महेश वर्मा , गुड्डू वर्मा, पिल्लू दुबे, नर्मदा प्रसाद चौधरी, नीतू वर्मा सलिल राठौर, मनोज वर्मा, गौरव पवार, वीरेंद्र बालू वर्मा,बब्बा राठौर, सोनू पवार, गोलमन बड़ोनिया, रवि लोनारे,मोंटी चौधरी,रितेश वर्मा,छोटू पटेल,सुधीर कोकने समेत तमाम कांग्रेस जन उपस्तिथ थे।


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.