Latest Posts
हीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का घिनौना खेल: बिना काम, बिना सामग्री के धड़ल्ले से बिल पास, पैसे वसूल! बैतूल: घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर में भ्रष्टाचार की एक और चौंकाने वाली मिसाल सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत अधिकारियों और सरपंच पक्ष ने मिलकर बिना कोई विकास कार्य कराए और बिना सामग्री लगाए ही कागजों पर भारी-भरकम बिल पास कराए जा रहे हैं तथा भुगतान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में समय-समय पर होनी वाली ग्राम सभाओं की बैठकें तक नहीं बुलाई जा रही हैं। सड़क, नाली, जल निकासी या अन्य किसी भी विकास कार्य का नामोनिशान गांव में नहीं है, फिर भी कागजों पर सारे काम पूरे दिखाए जा रहे हैं। “कागजों में तो सारे काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हो रहा। बिल पास हो रहे हैं, पैसे वसूल हो रहे हैं, पर गांव में न तो कोई सड़क बन रही है, न नाली, न कोई अन्य सुविधा। पूरा सिस्टम कागजी कामों तक सीमित हो गया है।” ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर कार्यालय और संबंधित विभागों से तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हीरापुर पंचायत प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक पंचायत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसी अनियमितताएं आम हो गई हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस गंभीर शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कलेक्टर साहब, चोपना क्षेत्र की अन्य पंचायतों पर भी नजर डालने की मांग जोर पकड़ रही है, जहां ग्रामीण इसी तरह की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार कर रहे हैं।जुआरियों का नया पैतरा रोज ठिकाने बदल कर खेल रहे है जुआँग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का क्षमता वर्धन प्रशिक्षण* आयोजितचोपना साप्ताहिक बाजार क्षेत्र में खुलेआम संचालित अवैध आहता बार!जुआरी हुए झोलाछाप घूम घूम कर खिलवा रहे हैं जुआ

भाजपा का चुनाव कार्यालय मेन मार्केट आमला मे खुला.

Media Center News

आमला 4 नवंबर    भाजपा प्रत्‍याशी डॉ. योगेश पंडागरे के प्रचार मे युवाओं की टीम भी पूरी मुस्‍तैदी से जुट गई है। जबकि विभिन्‍न मोर्चा एवं प्रकोष्‍ट के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता भी अंचल मे अलसुबह से देर रात तक जनसंपंर्क कर भाजपा के पक्ष मे मतदान की अपील करते नजर आ रहे है। वही भाजपा के हवाईपट्टी स्थित कार्यालय के अलावा मेन मार्केट   आमला मे चुनाव प्रबंधन एवं क्रियान्‍वयन के लिए कार्यालय शुरू किया गया। शनिवार को इस कार्यालय का उद्घाटन पूर्व सांसद सुभाष आहूजा पूर्व भाजपा जिला अध्‍यक्ष जितेंद्र कपूर नगर मंडल अध्‍यक्ष रामकिशोर देशमुख जिला उपाध्‍यक्ष नरेंद्र गढ़ेकर वरिष्‍ठ भाजपा नेता मिश्रीलाल राठौर सहित अन्‍य वरिष्‍ठ भाजपा नेताओं एवं पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी मे हुआ।


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.