नित्यानंद राय 21 जून चोपना
चोपना हायर सेकंडरी स्कूल में प्रातः काल ही सभी बच्चे शाला मे उपस्थित हो गए।शाला के बच्चो ने शिक्षकों के मार्गदर्शन मे योग किया।बच्चो को आसन एवं प्राणायाम के नियम भी सिखाये गए।शाला के प्रभारी प्राचार्य सुभाष मंडल ने छात्रों को बताया कि वर्ष 2014 मे भारत के प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र संघ ने प्रतिवर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाये जाने की घोषणा की, और 21 जून 2015 से प्रतिवर्ष यह मनाया जाता है।छात्र छात्राओं मे योग दिवस को लेकर बड़ा उत्साह देखा गया उन्हें योग करने के तरीको एवं योग के फायदों के बारे मे भी जानकारी दी गई. सामाजिक कार्यकर्त्ता अमित दास कार्यक्रम मे उपस्थित रहकर बच्चो का उत्साह वर्धन करते रहे। शाला के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
Get real time updates directly on you device, subscribe now.