बैतूल 17 जून सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार चोपना थाना क्षेत्र मे पुलिस की अवैध शराब धरपकड़ अभियान के अंतर्गत ग्राम हीरापुर मे अवैध शराब का जखीरा बरामद हुआ है, थाने फोन लगाने पर कार्रवाई की पुष्टि तो हुई है जिसमें 10 से 12 पेटी शराब मिलना बताया गया है चोपना थाना की पुलिस मौके पर है थाना प्रभारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्रवाई जारी है पूरी जांच हो जाने के बाद ही वास्तविक जानकारी मिल पाएगी.