मुलताई नपा अध्यक्ष का चुनाव शून्य घोषित ,न्यायालय ने सुनाया फैसला

एक माह में कराना होगाअध्यक्ष का चुनाव

Media Center News

 

बैतूल- मुलताई नगर पालिका अध्यक्ष नीतू प्रह्लाद परमार का चुनाव शून्य हो गया है। न्यायालय ने कलेक्टर को आदेश किए हैं कि एक माह के अंदर मुलताई नगर पालिका के अध्यक्ष का चुनाव कराएं ।मुलताई नगर पालिका अध्यक्ष के चुनाव को लेकर अध्यक्ष की प्रत्याशी श्रीमती वर्षा गढेकर ने मुलताई के प्रथम अपर जिला न्यायालय में याचिका लगाई थी । मंगलवार को प्रथम अपर जिला न्यायाधीश श्रीमती शालिनी शर्मा सिंह ने याचिका पर अपना फैसला सुनाया है

राजेंद्र उपाध्याय एडवोकेट
वर्षा गडेकर

वर्षा गढेकर की याचिका पर पैरवी कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र उपाध्याय ने बताया कि न्यायालय ने 6 मतपत्र को अवैध पाया है इसी आधार पर इस चुनाव को शून्य किया गया है ।


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.