Latest Posts
हीरापुर उपसरपंच को हटाने की प्रक्रिया तेज जल्द होंगी कार्यवाही!आठनेर-भैंसदेही में बड़े पैमाने पर अवैध जुआ का धंधा, आरोपी बार-बार ठिकाना बदलकर जुआ खिलवा रहे हैं!जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी को भावभीनी विदाईहीरापुर ग्राम पंचायत में अनियमितताओं का सिलसिला जारी, शिकायतों पर अब तक कोई कार्रवाई नहींहीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का घिनौना खेल: बिना काम, बिना सामग्री के धड़ल्ले से बिल पास, पैसे वसूल! बैतूल: घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर में भ्रष्टाचार की एक और चौंकाने वाली मिसाल सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत अधिकारियों और सरपंच पक्ष ने मिलकर बिना कोई विकास कार्य कराए और बिना सामग्री लगाए ही कागजों पर भारी-भरकम बिल पास कराए जा रहे हैं तथा भुगतान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में समय-समय पर होनी वाली ग्राम सभाओं की बैठकें तक नहीं बुलाई जा रही हैं। सड़क, नाली, जल निकासी या अन्य किसी भी विकास कार्य का नामोनिशान गांव में नहीं है, फिर भी कागजों पर सारे काम पूरे दिखाए जा रहे हैं। “कागजों में तो सारे काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हो रहा। बिल पास हो रहे हैं, पैसे वसूल हो रहे हैं, पर गांव में न तो कोई सड़क बन रही है, न नाली, न कोई अन्य सुविधा। पूरा सिस्टम कागजी कामों तक सीमित हो गया है।” ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर कार्यालय और संबंधित विभागों से तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हीरापुर पंचायत प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक पंचायत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसी अनियमितताएं आम हो गई हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस गंभीर शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कलेक्टर साहब, चोपना क्षेत्र की अन्य पंचायतों पर भी नजर डालने की मांग जोर पकड़ रही है, जहां ग्रामीण इसी तरह की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार कर रहे हैं।

पुलिस ने जब्त किये अवैध रेत से भरे दो ट्रेक्टर

Media Center News

चोपना 22 मई  : थाना चोपना पुलिस को रात्री कस्बा भ्रमण के दौरान मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम फुलवेरिया से घोघरी जानें वाले कच्चे रास्ते पर ट्रेक्टर ट्राली से अवैध रुप से रेत भरकर परिवहन की जा रही है मुखबीर की सूचना पर कार्यवाही करते हुये ग्राम फुलवेरिया घोघरी जानें वाले कच्चे रास्ते पर दो ट्रेक्टर ट्राली के चालको को अवैध रुप से रेत परिवहन कर ले जाते हुये पकड़ा गया। जिनका नाम पता पूछने पर उनके द्वारा अपना नाम इन्द्रजीत पिता सुभाष मांझी उम्र 23 साल निवासी पहाडपुर थाना चोपना जिला बैतूल व शिवकुमार पिता समीर मंडल उम्र 24 साल निवासी पहाड़पुर के होना बताये जिनके कब्जे से एक नीले सफेद रंग का स्वराज ट्रेक्टर 744 एक्सटी बिना नंबर का जिसमें 02 तीन घन मीटर रेत कीमती 3000 रूपये तथा दुसरा एक नीले सफेद रंग का स्वराज ट्रेक्टर 744 एक्सटी बिना नंबर का जिसमें 03 घन मीटर रेत किमती करीबन 4000 रुपये की भरी पाई गई उक्त ट्रेक्टर चालको से रेत परिवहन के संबंध में वैध रायल्टी का पुछनें पर कोई रायल्टी नही होना बताये । उक्त ट्रेक्टर चालको का कृत्य धारा 379 भादवि 3 सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 एवं खनिज गौण अधिनियम के तहत अपराध घटित होना पाया जानें से आरोपीगणो के विरुद्ध अपराध पंजीबद्द कर विवेचना में लिया गया।

 आरोपीगण –

(1)- इन्द्रजीत पिता सुभाष मांझी उम्र 23 साल निवासी पहाड़पुर

(2)- शिवकुमार पिता समीर मंडल उम्र 24 साल निवासी पहाड़पुर

थाना प्रभारी उप निरीक्षक छत्रपाल छुर्वे, सउनि रमेश धुर्वे, प्रआर राजेश ठाकुर, आरक्षक प्रिंस अहिरवार, आर उत्कर्ष चौधरी, आर. अभिषेक बडकुर, आर. कमलनाथ चौरे, आर. नारायण कुमरे की सराहनीय भूमिका रही


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.