आशीष प्रजापति आठनेर / बैतूल 12 मई बैतूल जिले के आठनेर तहसील में स्थित विद्या आनंद चिल्ड्रन एकेडमी आठनेर सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत दिया. विद्वान शिक्षकों के मार्गदर्शन में होनहार बने बच्चे स्कूल के संचालक श्री आनंद राठौर की दूरदृष्टि का ही परिणाम है उन्होंने स्कूल के संचालन के लिए सर्वप्रथम योग्य एवं विद्वान शिक्षकों का चयन किया तहसील जैसे छोटे क्षेत्र में एकेडमी का इतने बेहतर ढंग से संचालन करना कोई मामूली काम नही है.उनके विद्यालय के कक्षा दसवीं के परिणाम देखें तो समृद्धि सुराणा ने 94.2%, सृष्टि मानकर ने 85%, रागिनी सोलंकी ने 83.6% के साथ सभी अध्ययनरत विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की है.
वही कक्षा बारहवीं की शीतल बारपेटे ने 81%, सलोनी अनघोरे 79% , अक्ष वर्मा 78.6% के साथ सभी अध्ययनरत विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी मे परीक्षा उत्तीर्ण की.
वास्तव में यह परिणाम तहसील क्षेत्र में संचालित ऐसे विद्यालय के है, जिसके शिक्षक एक एक बच्चे के साथ मेहनत व लगन से दिन रात लगें रहते है. परीक्षा के परिणाम आश्चर्यचकित कर देने वाले हैं एवं अपने आप में ऐतिहासिक भी हैं
बच्चों की सफलता पर विद्यालय के संचालक महोदय आनंद राठौर सर और प्राचार्य महोदय डॉ ऋतु चौबे मैडम,,अरविंद राठौर,आसिफ खान सर ने सभी विद्यार्थियों और पूरे शैक्षणिक स्टाफ को शुभकामनाएं प्रेषित की है, एवं बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की है.