Latest Posts
हीरापुर उपसरपंच को हटाने की प्रक्रिया तेज जल्द होंगी कार्यवाही!आठनेर-भैंसदेही में बड़े पैमाने पर अवैध जुआ का धंधा, आरोपी बार-बार ठिकाना बदलकर जुआ खिलवा रहे हैं!जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी को भावभीनी विदाईहीरापुर ग्राम पंचायत में अनियमितताओं का सिलसिला जारी, शिकायतों पर अब तक कोई कार्रवाई नहींहीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का घिनौना खेल: बिना काम, बिना सामग्री के धड़ल्ले से बिल पास, पैसे वसूल! बैतूल: घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर में भ्रष्टाचार की एक और चौंकाने वाली मिसाल सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत अधिकारियों और सरपंच पक्ष ने मिलकर बिना कोई विकास कार्य कराए और बिना सामग्री लगाए ही कागजों पर भारी-भरकम बिल पास कराए जा रहे हैं तथा भुगतान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में समय-समय पर होनी वाली ग्राम सभाओं की बैठकें तक नहीं बुलाई जा रही हैं। सड़क, नाली, जल निकासी या अन्य किसी भी विकास कार्य का नामोनिशान गांव में नहीं है, फिर भी कागजों पर सारे काम पूरे दिखाए जा रहे हैं। “कागजों में तो सारे काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हो रहा। बिल पास हो रहे हैं, पैसे वसूल हो रहे हैं, पर गांव में न तो कोई सड़क बन रही है, न नाली, न कोई अन्य सुविधा। पूरा सिस्टम कागजी कामों तक सीमित हो गया है।” ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर कार्यालय और संबंधित विभागों से तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हीरापुर पंचायत प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक पंचायत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसी अनियमितताएं आम हो गई हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस गंभीर शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कलेक्टर साहब, चोपना क्षेत्र की अन्य पंचायतों पर भी नजर डालने की मांग जोर पकड़ रही है, जहां ग्रामीण इसी तरह की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार कर रहे हैं।

अवैध शराब के विरुद्ध बैतूल पुलिस व आबकारी की संयुक्त बड़ी कार्रवाई

आबकारी विभाग की दोहरी नीति विचित्र किन्तु सत्य

Media Center News

उमाकांत शर्मा     बैतूल 10 मई पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी एसडीओपी सृष्टि भार्गव द्वारा जिले में चलाए जा रहे अवैध शराब एंव जुआ सट्टा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 10 मई को बैतूल पुलिस जिसमें कोतवाली गंज रक्षित केंद्र बेतूल एवं आबकारी विभाग के श्री अशोक माहौरे,सुरेंद्र देवांगन गौरव पांडे की संयुक्त टीम गठित कर सोनाघाटी पारधी ढाना, कोठी बाजार पारदी ढाना, एवं हर्रा ढाना गांव मैं दबिश देकर क्रमशः 1000 किलोग्राम, 2000 किलोग्राम 2000 किलोग्राम कुल 5000 किलोग्राम महुआ लहान मिली जिसे मौके पर सैंपल लेकर आबकारी व पुलिस विभाग द्वारा नस्टी करण की कार्रवाई की गई. तथा आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 341 क, च के तहत 3 प्रकरण दर्ज किए गए हैं हालांकि पुलिस ने किन लोगों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किए हैं यह स्पष्ट नहीं है.

 *आबकारी विभाग का दोहरी नीति *                       आबकारी विभाग की भूमिका कई जगह स्पष्ट नहीं          आज तक ज्यादातर देखने मे यह आया है कि पुलिस के साथ मिलकर आबकारी विभाग ने अवैध कच्ची  शराब बनाने व बेचने वालों के ही खिलाफ कार्यवाही की है किंतु आबकारी विभाग के द्वारा संचालित जिलेभर की दुकानों के ठेकेदार गांव-गांव अवैध शराब का परिवहन कर बेचते हैं. उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है.  क्योंकि आबकारी की इसमें मौन सहमति होती है. इन शराब माफियाओं के पास बकायदा हथियार बंद गुंडों की एक टीम होती है जो पूरी तरह गैर कानूनी है, ग्रामीणों के घर जबरन घुसकर तोड़फोड़ करना उनके घरों के अंदर तक दबिश देना यहां तक की बेरहमी से मारपीट करना महिलाओ से अभद्रता,छेड़छाड़ तक शामिल है जिलेभर में ऐसी कई घटनाएं घट चुकी हैं. गांव-गांव शराब का अवैध परिवहन करना एक दुकान ठेके पर लेकर सैकड़ों गांव में  अपनी ब्रांच तक शराब पहुंचाने का काम किया जा रहा है जिससे नस्लें खराब हो रही है आबकारी विभाग को कम से कम इस ओर भी ध्यान देना ही चाहिए  ठेकेदारों से रिश्तेदारी  बंद होनी चाहिए


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.