आपने मेरे परिवार को इतना दिया कि मैं जिंदगी भर इस धरती का कर्ज नही चुका पाऊंगा -निलय डागा

Media Center News

बैतूल।।कांग्रेस चुंनाव कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक कांग्रेस प्रत्याशी निलय विनोद डागा ने रविवार आठनेर चुंनाव कार्यालय का शुभारंभ करने के बाद आठनेर नगर के मतदाताओं से आशीर्वाद और समर्थन मांगा , इसके पश्चात उन्होंने बैतूल शहर के विकास नगर में भी डोर टू डोर पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त किया । कांग्रेस प्रत्याशी निलय डागा ने जनसंपर्क के दौरान भाव विभोर होकर मतदाताओं से कहा कि मेरे परिवार को बैतूल ने इतना दिया कि मैं इस धरती का कर्ज जिंदगी भर नहीं चुका पाऊंगा । उन्होंने आगे कहा कि मैं बैतूल विधानसभा की सेवा के लिए कृत संकल्पित हूं, मेरे घर के दरवाजे हमेशा आप लोगों के लिए खुले हैं । आपके सुख-दुख में मैं बराबरी से खड़ा हूं मैं कभी आपको दुखी नहीं होने दूंगा ।

बैतूल विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी निलय डागा ग्रामीण क्षेत्र में अपने समर्थकों के साथ लगातर जनसम्पर्क कर रहे है । श्री डागा कई जगह भावुक हो गए और उन्होंने मतदाताओं से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि डागा परिवार राजनीति सेवा के लिए कर रहा है और मुझे आपके आशीर्वाद से पिछली बार भी सेवा का अवसर मिला था और इस बार फिर आपका आशीर्वाद ही मुझे आपकी सेवा का मौका देगा ।

 

उन्होंने कहा कि मेरे पिता स्वर्गीय विनोद डागा ने आप लोगों से वादा किया था कि मैं नेता नहीं बेटा बनकर आपकी सेवा करूंगा। उनके इस वादे को मैं जिंदगी भर याद रखूंगा और हमेशा आपका बेटा बनकर ही सेवा करूंगा । मैं हमेशा अपने क्षेत्र के विकास को लेकर सोचता हूं और उसे पूरा करने की कोशिश करता हूं ।

पिछली बार मुझे मौका मिला था तो मैंने क्षेत्र में सड़क ,पानी बिजली सहित कई समस्याओं का निराकरण करवाया था । बैतूल विधानसभा क्षेत्र में विकास की अपार संभावनाएं हैं जिन्हें पूरा करना है। यह संभव तभी हो पाएगा जब आप सभी का आशीर्वाद मिलेगा । 17 नवंबर को आप पंजे के निशान पर बटन दबाकर मुझे विजयी बनाये ।


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.