Latest Posts
हीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का घिनौना खेल: बिना काम, बिना सामग्री के धड़ल्ले से बिल पास, पैसे वसूल! बैतूल: घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर में भ्रष्टाचार की एक और चौंकाने वाली मिसाल सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत अधिकारियों और सरपंच पक्ष ने मिलकर बिना कोई विकास कार्य कराए और बिना सामग्री लगाए ही कागजों पर भारी-भरकम बिल पास कराए जा रहे हैं तथा भुगतान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में समय-समय पर होनी वाली ग्राम सभाओं की बैठकें तक नहीं बुलाई जा रही हैं। सड़क, नाली, जल निकासी या अन्य किसी भी विकास कार्य का नामोनिशान गांव में नहीं है, फिर भी कागजों पर सारे काम पूरे दिखाए जा रहे हैं। “कागजों में तो सारे काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हो रहा। बिल पास हो रहे हैं, पैसे वसूल हो रहे हैं, पर गांव में न तो कोई सड़क बन रही है, न नाली, न कोई अन्य सुविधा। पूरा सिस्टम कागजी कामों तक सीमित हो गया है।” ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर कार्यालय और संबंधित विभागों से तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हीरापुर पंचायत प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक पंचायत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसी अनियमितताएं आम हो गई हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस गंभीर शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कलेक्टर साहब, चोपना क्षेत्र की अन्य पंचायतों पर भी नजर डालने की मांग जोर पकड़ रही है, जहां ग्रामीण इसी तरह की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार कर रहे हैं।जुआरियों का नया पैतरा रोज ठिकाने बदल कर खेल रहे है जुआँग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का क्षमता वर्धन प्रशिक्षण* आयोजितचोपना साप्ताहिक बाजार क्षेत्र में खुलेआम संचालित अवैध आहता बार!जुआरी हुए झोलाछाप घूम घूम कर खिलवा रहे हैं जुआ

कांग्रेस प्रत्याशी निलय विनोद डागा को ग्रामीण ले रहे हाथों हाथ

15 ग्रामों में तूफानी दौरा , ग्रामीण बोले बेटे को हमारा आशीर्वाद

Media Center News

 

बैतूल 4 नवंबर कांग्रेस चुंनाव कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार बैतूल विधान सभा से कांग्रेस के प्रत्याशी निलय विनोद डागा को शहर के बाद ग्रामीण इलाकों में भी भारी जन समर्थन मिल रहा है। शुक्रवार सुबह 11 बजे शहर के इंद्रा वार्ड में जनसम्पर्क के पूर्व श्री डागा ने माता खेड़ापति मंदिर पहुंचकर मातारानी का पूजन अर्चन किया इसके पश्चात वे जन सम्पर्क के लिए रवाना हुए।

विधानसभा बैतूल के युवा ऊर्जावान कांग्रेस प्रत्याशी निलय विनोद डागा शहर के इंदिरा वार्ड पहुंचे जहां वार्ड के प्रत्येक परिवारों से निलय डागा ने आत्मीयता के साथ मुलाकात की और आगामी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए आशीर्वाद मांगा । वार्ड की कई माताओ बहनों ने तिलक लगाकर निलय को आशीर्वाद दिया । इस दौरान निलय डागा ने स्थानीय लोगों की समस्याएं भी जानी । निलय ने लोगों से कहा की 15 महीने की सरकार में भी उन्होंने अपनी ओर से विकास कार्य करवाने का पूरा प्रयास किया । अगर उन्हें जनता अपना आशीर्वाद देकर दोबारा मौका देगी तो वे बेहतर से बेहतर विकास कार्य करने का प्रयास करेंगे ।

इसके बाद श्री डागा ग्रामीण क्षेत्र में जनसंपर्क के लिए निकल पड़े और सबसे पहले ग्राम खेड़ला पहुंचे जहां ग्रामीण पहले से ही पलक पावड़े बिछाकर अपने चहेते बेटे का इंतजार कर रहे थे। श्री डागा के खेड़ला पहुंचते ही गांव के युवाओं ने जिंदाबाद के नारे लगाते हुए अपने आदर्श , अपने भाई निलय विनोद डागा का जोरदार स्वागत किया। ग्राम के सभी घरों में पहुंचकर निलय डागा ने बुजुर्गों महिलाओं के पैर छूकर जीत का आशीर्वाद मांगा और छोटे छोटे नन्हे बच्चों को दुलार किया। शुक्रवार करीब 15 ग्रामों के ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनके हाल चाल जानने के तय कार्यक्रम के अनुसार श्री डागा का कारवां खेड़ला, राठीपुर, कुम्हार टेक ,खण्डारा, काजी जामठी, बरसाली, लाखापुर, मोरडोंगरी, ठानी,कन्हड़ गाँव, मोवाद, निमझिरी, बोडना ,तथा नाहिया में ग्रामीणों से मुलाकात करते हुए मिलानपुर पहुंचा जहां ग्रामीणों की भीड़ ने एक साथ, एक सुर में अपने बेटे निलय विनोद डागा को विजयी आर्शीवाद दिया। इस बीच निलय डागा ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि आप लोगों के आशीर्वाद से कांग्रेस की सरकार प्रदेश में बनेगी तो आप लोगों की मंशानुसार ही गांव गांव में विकास के नए आयाम स्थापित किये जायेंगे। इसके लिए हमने वचन पत्र भी तैयार किया है। इन्हीं वचनों को पूरा करते हुए ग्रामीण इलाकों में विकास की नई इबारत लिखी जाएगी इसके लिए मैं प्रतिबद्ध हूँ।


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.