चोपना(नित्यानंद राय) 26 मई :
चोपना थाना क्षेत्र के ग्राम धासई में तेज हवा के बबंडर ने लकड़ी पत्तों से बने एक मंडा को गिरा दिया जिसके नीचे सो रहे 50 बर्षीय बारेलाल उइके के ऊपर लकड़ी की बल्ली गिरने से मौके पर मौत हो गयी, घटना के दौरान आस पड़ोस के मौजूद लोगो ने मृतक को मंडप के नीचे से निकाला मृतक की पत्नी कांति उईके के अनुसार घटना गुरुवार दोपहर के आसपास की बताई जा रही हैं. ग्रामीणों ने घटना की सूचना चोपना पुलिस को दी पुलिस द्वारा मौके पर पहुँच कर पंचनामा बना कर लाश कों पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिजनों को सौप दिया.