चोपना ग्राम आमडोह बैतूल में 8 फरवरी से श्रीश्री महानाम संकीर्तन यज्ञ एवं 16 प्रहरव्यापी अखंड का आयोजन किया जा रहा है. यज्ञ के आयोजन को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है. महोत्सव समिति एवं समस्त ग्रामवासी की ओर से श्रीश्री राधागोविंद सेवा आश्रम मंदिर प्रांगण आमाडोह में यज्ञ आयोजित किया जायेगा. यज्ञ के प्रथम दिवस 8 फरवरी को कलश यात्रा, गंगा तीर्थधि आव्हान पूजन, जलपूर्ण घट, अनायन एवं पूर्ण घट स्थापना की जायेगी. यज्ञ के दूसरे दिन 9 फरवरी को वृंद्धाजी जागरण और प्रात: 6.30 बजे कीर्तन का शुभारंभ होगा। दोपहर में भंडारे का आयोजन किया जायेगा. 10 फरवरी को अखंड महानाम संकीर्तन व भंडारा होगा. रविवार 11 फरवरी को प्रात: 6.30 बजे अखंड महानाम संकीर्तन विराम, नगर भ्रमण और महाआरती के बाद प्रसादी के वितरण किया जायेगा. महोत्सव समिति एवं ग्रामीणजनों ने यज्ञ में भाग लेकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है.