बैतूल/ चोपना -क्षेत्र मे शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करना और कूट रचित दस्तावेज बनाना कोई नई बात नहीं है,सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार चोपना क्षेत्र मे कूट रचित दस्तावेज बनाने वाला गिरोह सक्रिय हैकुछ फूलबेरिया के पीड़ितों ने चर्चा के दौरान अपनी आप बीती कहीं पर बैठकर सुनाते पाय गए है. प्राप्त जानकारी के अनुसार नायब तहसीलदार महिमा मिश्रा ने पूंजी गांव मे एक आमड़ोह निवासी पीयूष बढ़ाई ने गरीब किसान सुदेव हलदार पिता मनोरंजन की लगभग तीन एकड़ भूमि पर कब्जा कर लिया था जिसे आज नायब तहसीलदार महिमा मिश्रा द्वारा हटवाया गया.अतिक्रमण के मामले मे एक और ताज़ा जानकरी पूंजी गांव मे गौशाला के सामने शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर तालाब बनाया जा रहा है. सूत्रों के अनुसार यह सब कोई गौतम आमड़ोह नाम का नजदीकी गांव का व्यक्ति द्वारा करवाया जा रहा है रात दिन पोकलेन एंव जे सी बी मशीन से युद्ध स्तर पर तालाब की खुदाई करवा ली गई है.
अतिक्रमण करने मे प्रयुक्त मशीनें होंगी राजसात अतिक्रमणकारी चाहें फिर वह जो भी हो उस पर न्यायोचित कार्यवाही होकर जुर्माना सहित दंड स्वरूप जेल भी भेजा जाना चाहिए. अतिक्रमण करने मे प्रयुक्त मशीनें जब्त होकर मशीन के मालिक पर भी कार्यवाही प्रस्तावित होनी चाहिए.इस मामले की जानकारी नायब तहसीलदार घोड़ाडोंगरी महिमा मिश्रा को दें दी गई है. नायब तहसीलदार ने जांच कर कार्यवाही का भरोसा दिलाया है..