बैतूल में पुलिस ने जली हुई खोपड़ी के मामले को सुलझाया.
शाहपुर पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मार्च
घटना 10 दिसंबर 2024 की है। वन विभाग ने शाहपुर थाने को सूचना दी कि अर्जुनगोंदी जंगल में जठान देव मंदिर के पास एक नाले के ऊपर जली हुई मानव खोपड़ी मिली है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
बैतूल पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीओपी शाहपुर मयंक तिवारी ने टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच में पता चला कि मृतक के शव को टायर और लकड़ियों से जलाया गया था। मौके से जली हुई खोपड़ी, हड्डियों के अवशेष और एक स्टील का कड़ा बरामद हुआ।
21 दिसंबर को बैतूल कोतवाली में चिचोली थाना क्षेत्र के कुंड बकाजन निवासी रिंकेश चौहान की गुमशुदगी दर्ज की गई थी। परिजनों ने बताया था कि रिंकेश हाथ में स्टील का कड़ा पहनता था। पुलिस ने मृतक के परिजनों का डीएनए नमूना लेकर एफएसएल जांच के लिए भेजा। जांच रिपोर्ट में जली हुई खोपड़ी का डीएनए रिंकेश चौहान के परिजनों के डीएनए से मिलान हो गया। इस तरह मृतक की पहचान रिंकेश चौहान के रूप में हुई। पुलिस ने इस हत्या के आरोप में एक नाबालिग समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।।
हत्या की वजह वही घटनाक्रम है जो पिछले साल प्रदेश में सुर्खियां बना था। बैतूल के आजाद वार्ड में एक युवक को नग्न कर उलटा लटकाकर पीटने का वीडियो कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने ट्वीट किया था। इससे राजनीति में भूचाल आ गया था। सीएम को इस मामले में संज्ञान लेना पड़ा था। वायरल वीडियो में युवक को पीटता दिखा युवक ही इस मामले का मृतक है। जिसकी खोपड़ी जंगल में मिली थी। उसे पिटने वाले युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर अगवा किया, उसे दिनभर बंधक बनाकर टॉर्चर करने के बाद शाम में जला दिया था। खबर उमाकांत शर्मा वीडियों देखें
