प्रमाण पत्र और भूमि संबधित समस्या की जांच के लिये दल गठन के आदेश जारी.

बैतूल कलेक्टर के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी शाहपुर नें जांच दल बनाया.

Media Center News

चोपना /बैतूल 1 अक्टूबर चोपना पुनर्वास क्षेत्र के 32 ग्रामों मे पुनर्वास विभाग द्वारा जारी गए प्रमाण पत्र एवं भूमि संबंधी समस्या के लिए जानकारी एकत्र करने के उद्देश्य से बैतूल कलेक्टर के निर्देश अनुसार अनुविभागीय अधिकारी शाहपुर द्वारा जांच दल गठन का आदेश जारी कर दिया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार – बंगाली समाज के 32 गांव में पट्टो की समस्या है. आए दिन यह भी आरोप लगते रहते हैं कि फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर किसी ने किसी की जमीन हथिया ली. सरकारी जमीन का बटाकन हों गया. फर्जी प्रमाण पत्र जारी हो गए यहां तक की पट्टे भी बन गए. वास्तविक लोगों की पहचान कर उनकी समस्याएं जानकर उसका समुचित निदान के सम्भवतः उद्देश्य से यह जानकारी एकत्र करने दल गठित होना है. पट्टे नहीं मिलने की समस्याओं को बार क्षेत्र के लोगों द्वारा विभिन्न मंचो पर उठाया गया है. इस समस्या को लेकर लोग नेता तक बन गये है. किन्तु अब तक कुछ हासिल नहीं हुआ था. चोपना 1 के सरकारी घास की जमीन का बटान्कन हों जाता है. आये दिन लोगों की पट्टो की मांग और पुनर्वास विभाग द्वारा जारी प्रमाण पत्रों व भूमि संबंधित हर समस्या की जानकारी एकत्र करने यह अच्छी पहल है. जिसके लिये पूर्व जिला पंचायत सदस्य तपन विश्वास, और पूर्व विधायक मंगल सिंह धुर्वे के नेतृत्व मे हराधन सरकार, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय पाल,रमेश सरदार, उत्तम बछाड. लगातार शासन प्रशासन के संपर्क में रहे. जल्द ही समस्याओं से निजात मिलेगी


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.