Latest Posts
हीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का घिनौना खेल: बिना काम, बिना सामग्री के धड़ल्ले से बिल पास, पैसे वसूल! बैतूल: घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर में भ्रष्टाचार की एक और चौंकाने वाली मिसाल सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत अधिकारियों और सरपंच पक्ष ने मिलकर बिना कोई विकास कार्य कराए और बिना सामग्री लगाए ही कागजों पर भारी-भरकम बिल पास कराए जा रहे हैं तथा भुगतान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में समय-समय पर होनी वाली ग्राम सभाओं की बैठकें तक नहीं बुलाई जा रही हैं। सड़क, नाली, जल निकासी या अन्य किसी भी विकास कार्य का नामोनिशान गांव में नहीं है, फिर भी कागजों पर सारे काम पूरे दिखाए जा रहे हैं। “कागजों में तो सारे काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हो रहा। बिल पास हो रहे हैं, पैसे वसूल हो रहे हैं, पर गांव में न तो कोई सड़क बन रही है, न नाली, न कोई अन्य सुविधा। पूरा सिस्टम कागजी कामों तक सीमित हो गया है।” ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर कार्यालय और संबंधित विभागों से तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हीरापुर पंचायत प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक पंचायत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसी अनियमितताएं आम हो गई हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस गंभीर शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कलेक्टर साहब, चोपना क्षेत्र की अन्य पंचायतों पर भी नजर डालने की मांग जोर पकड़ रही है, जहां ग्रामीण इसी तरह की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार कर रहे हैं।जुआरियों का नया पैतरा रोज ठिकाने बदल कर खेल रहे है जुआँग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का क्षमता वर्धन प्रशिक्षण* आयोजितचोपना साप्ताहिक बाजार क्षेत्र में खुलेआम संचालित अवैध आहता बार!जुआरी हुए झोलाछाप घूम घूम कर खिलवा रहे हैं जुआ

कांग्रेस की सरकार मतलब किसानों की सरकार,कर्ज माफी योजना जारी रहेगी।।हेमंत वागद्रे

गेंहू के दाम 2600 रुपये क्विंटल

Media Center News

बैतूल। 4 नवंबर  जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष हेमंत वागद्रे ने कांग्रेस प्रत्याशी निलय डागा के साथ जनसंपर्क करते हुए मतदाताओं से कहा कि कांग्रेस की सरकार मतलब किसान की सरकार उन्होंने कहा कि बैतूल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी निलय डागा को अपना आशीर्वाद देकर चुनाव जिताये और प्रदेश में कमलनाथ जी की सरकार बनाएं ।

*राशि समायोजित नही होने की होगी जांच*

कांग्रेस की सरकार आएगी तो जय किसान ऋण माफी योजना के अंतर्गत किसान भाइयों के 2 लाख रुपये तक के फसल ऋण माफ करने के लिए योजना को जारी रखा जाएगा । किसानों के कर्ज माफी की राशि उनके खातों में समायोजित नहीं होने की जांच कराई जाएगी, ऐसे प्रकरणों में बकाया ऋण पर ब्याज माफ करेंगे ।

*स्वामीनाथ रिपोर्ट होगी लागू*

उन्होंने कहा कि किसान हितैषी कांग्रेस हमेशा किसानों के हित में कार्य करती है कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में किसानों को उपज के उचित मूल्य का अधिकार दिलाने की दिशा में स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट कृषकों के हित में लागू करने हेतु कांग्रेस प्रतिबद्ध है । श्री वागद्रे ने खेती की लागत को देखते हुए किसानों को खेतों के लिए निशुल्क बिजली पानी की व्यवस्था करेंगे।

*गेंहू के दाम 2600 रुपये क्विंटल*

इसके अलावा निशुल्क ब्याज दर पर कृषि ऋण भी उपलब्ध कराएंगे श्री वागद्रे ने कांग्रेस के वचन पत्र को लेकर कहा कि किसान न्याय योजना के अंतर्गत किसानों का गेहूं 2600 प्रति क्विंटल एवं धान 2500 प्रति क्विंटल से कम भाव पर नहीं खरीदेंगे। कांग्रेस कृषि लागत की प्रतिपूर्ति के लिए वचनबद्ध है । किसान भाइयों को 25 लाख का स्वास्थ्य एवं 10 लाख का दुर्घटना बीमा परिवार सहित करेंगे तथा 65 वर्ष से अधिक आयु के किसानों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन देंगे ।

*किसानों को निशुल्क बिजली*

श्री वागद्रे ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आएगी तो इंदिरा किसान ज्योति योजना पुनः प्रारंभ की जाएगी इस योजना के तहत कृषि में सिंचाई प्रयोजन हेतु पांच हार्स पावर तक निशुल्क विद्युत प्रदाय करेंगे तथा 10 हॉर्स पावर तक के सिंचाई पंप के देयकों में 50% तक छूट देंगे । कृषि के पुराने देयक माफ करेंगे । कृषि प्रयोजन प्रयोजन के विद्युत संबंधी झूठे प्रकरण वापस लेंगे । उन्होंने कहा कि मेरा खेत मेरा ट्रांसफार्मर पुरानी योजना पुनः प्रारंभ करेंगे । खराब ट्रांसफार्मर बदलने का अभियान प्रारंभ करेंगे । किसानों को 12 घंटे पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराई जाएगी ।


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.