Latest Posts
हीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का घिनौना खेल: बिना काम, बिना सामग्री के धड़ल्ले से बिल पास, पैसे वसूल! बैतूल: घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर में भ्रष्टाचार की एक और चौंकाने वाली मिसाल सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत अधिकारियों और सरपंच पक्ष ने मिलकर बिना कोई विकास कार्य कराए और बिना सामग्री लगाए ही कागजों पर भारी-भरकम बिल पास कराए जा रहे हैं तथा भुगतान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में समय-समय पर होनी वाली ग्राम सभाओं की बैठकें तक नहीं बुलाई जा रही हैं। सड़क, नाली, जल निकासी या अन्य किसी भी विकास कार्य का नामोनिशान गांव में नहीं है, फिर भी कागजों पर सारे काम पूरे दिखाए जा रहे हैं। “कागजों में तो सारे काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हो रहा। बिल पास हो रहे हैं, पैसे वसूल हो रहे हैं, पर गांव में न तो कोई सड़क बन रही है, न नाली, न कोई अन्य सुविधा। पूरा सिस्टम कागजी कामों तक सीमित हो गया है।” ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर कार्यालय और संबंधित विभागों से तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हीरापुर पंचायत प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक पंचायत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसी अनियमितताएं आम हो गई हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस गंभीर शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कलेक्टर साहब, चोपना क्षेत्र की अन्य पंचायतों पर भी नजर डालने की मांग जोर पकड़ रही है, जहां ग्रामीण इसी तरह की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार कर रहे हैं।जुआरियों का नया पैतरा रोज ठिकाने बदल कर खेल रहे है जुआँग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का क्षमता वर्धन प्रशिक्षण* आयोजितचोपना साप्ताहिक बाजार क्षेत्र में खुलेआम संचालित अवैध आहता बार!जुआरी हुए झोलाछाप घूम घूम कर खिलवा रहे हैं जुआ

बोले ग्रामीण, जो बोला वो कर दिखाया निलय डागा ने

Media Center News

विधायक डागा ने 14 करोड़ 18 लाख के विकास कार्यों की रखी आधार शिला
विधानसभा क्षेत्र की हजारों अवधि को मिलेगा विकास कार्यों का लाभ
फोटो-
बैतूल। विधायक बनते ही आम जन की समस्याओं को लेकर गम्भीर बैतूल विधायक निलय डागा ने शनिवार करोड़ों रुपयों के विकास कार्यों का भूमि पूजन कर यह बता दिया है कि, जनसेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है।लोगों की दुख , तकलीफ और मुसीबते कम हो इसके लिए सच्चे मन से किया गया प्रयास आखिर मूर्त रूप ले ही लेता है। शनिवार बैतूल विधायक निलय डागा ने अपनी विधान सभा मे चार महत्वपूर्ण क्षेत्रों में पहुंचकर मार्ग निर्माण का भूमिपूजन किया। इसके अलावा श्री डागा ने भैसदेही खण्डारा जोड़ पर 250 मीटर नाली निर्माण की भी आधार शिला रखी। आने वाले वक्त में क्षेत्र में रहने वाले हजारों ग्रामीणों को इसका लाभ भी मिलना शुरू हो जाएगा।
भूमिपूजन की इस कड़ी में शनिवार सुबह विधायक निलय डागा ग्राम बडोरा पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस नेताओं की गरिमामयी उपस्तिथि में 5 करोड़ 21 लाख की लागत से बनने वाले सोनाघाटी से मिलानपुर तक लगभग 12 किलोमीटर मार्ग निर्माण का भूमिपूजन किया। विकास कार्यों के भूमिपूजन में, ग्राम दनोरा से बडोरा 400 मीटर मार्ग लागत 65 लाख, हमलापुर, मलकापुर, बरसाली मार्ग 6 किलोमीटर लागत 7 करोड़, बरसाली मार्ग 400 मीटर लागत 99 लाख , भैसदेही , खण्डारा जोड़ पर 250 मीटर नाली निर्माण लागत 13 लाख इस तरह से कुल 14 करोड़ 18 लाख के विकास कार्यों की आधार शिला रखी है।इस अवसर पर ठेकेदार अरुण सिंह किलेदार, कांग्रेस शहर ब्लाक अध्यक्ष मोनू बड़ोनिया, युवा नेता लोकेश पगारिया , प्रशांत मरोठी, हर्ष वर्धन धोटे, समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं ग्रामीण जन उपस्तिथ थे।
— बोले ग्रामीण, जो बोला वो कर दिखाया–
विकास कार्यों के भूमिपूजन को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों से भी इस संबंध में चर्चा की गई। ग्रामीणों का कहना था कि, विधायक बनने के बाद क्षेत्रीय ग्रामीणों ने सड़क और नालियों के सम्बंध में विधायक श्री डागा से चर्चा की थी। उन्होंने गम्भीरता से इन कार्यों को कराए जाने की प्राथमिकता तय करते हुए कहा था कि ग्रामीणों की हर मुसीबत का समाधान निकाला जाएगा। आज वो घड़ी भी आ गयी कि उन्होंने जो कहा था वो कर दिखाया। सड़कों की हालत खराब होने की वजह से हमे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। जिस वक्त लोकप्रिय विधायक निलय डागा ने यहां आकर विकास कार्यों का भूमिपूजन किया तो समस्त ग्रामीणों ने काफी खुशी महसूस की है, की हमारे चहेते विधायक के प्रयास रंग लाये और अब हमें भी इन मुसीबतों से हमेशा हमेशा के लिए छुटकारा मिल जाएगा।


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.