Latest Posts
आठनेर-भैंसदेही में बड़े पैमाने पर अवैध जुआ का धंधा, आरोपी बार-बार ठिकाना बदलकर जुआ खिलवा रहे हैं!जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी को भावभीनी विदाईहीरापुर ग्राम पंचायत में अनियमितताओं का सिलसिला जारी, शिकायतों पर अब तक कोई कार्रवाई नहींहीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का घिनौना खेल: बिना काम, बिना सामग्री के धड़ल्ले से बिल पास, पैसे वसूल! बैतूल: घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर में भ्रष्टाचार की एक और चौंकाने वाली मिसाल सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत अधिकारियों और सरपंच पक्ष ने मिलकर बिना कोई विकास कार्य कराए और बिना सामग्री लगाए ही कागजों पर भारी-भरकम बिल पास कराए जा रहे हैं तथा भुगतान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में समय-समय पर होनी वाली ग्राम सभाओं की बैठकें तक नहीं बुलाई जा रही हैं। सड़क, नाली, जल निकासी या अन्य किसी भी विकास कार्य का नामोनिशान गांव में नहीं है, फिर भी कागजों पर सारे काम पूरे दिखाए जा रहे हैं। “कागजों में तो सारे काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हो रहा। बिल पास हो रहे हैं, पैसे वसूल हो रहे हैं, पर गांव में न तो कोई सड़क बन रही है, न नाली, न कोई अन्य सुविधा। पूरा सिस्टम कागजी कामों तक सीमित हो गया है।” ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर कार्यालय और संबंधित विभागों से तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हीरापुर पंचायत प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक पंचायत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसी अनियमितताएं आम हो गई हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस गंभीर शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कलेक्टर साहब, चोपना क्षेत्र की अन्य पंचायतों पर भी नजर डालने की मांग जोर पकड़ रही है, जहां ग्रामीण इसी तरह की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार कर रहे हैं।जुआरियों का नया पैतरा रोज ठिकाने बदल कर खेल रहे है जुआँ

पड़ोस के झगड़े भविष्य की बड़ी समस्या बन सकती हैं

Media Center News

आवेदकों ने पुलिस अधीक्षक से की शिकायत कार्रवाई की मांग
बैतूल।बैतूल जान से मारने की धमकी सहित जातिगत दुर्भावना के मामले भी सामने आ रहे हैं। हाल ही में सोनाहिल कॉलोनी में जातिगत दुर्भावना के चलते मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। सोना हिल कॉलोनी बालाजी रेसिडेंसी में निवासरत आवेदक श्रीमती उषा पति राधेश्याम शाक्य एवं विजय कुमार शाक्य द्वारा सोना हिल कॉलोनी चक्कर रोड निवासी विजेंद्र पवार मोना पवार के खिलाफ जातिसूचक गालियां देने व जान से मारने की धमकी देने सहित कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
शिकायतकर्ता विजय ने बताया कि शनिवार के दिन सुबह लगभग 8:30 बजे वह अपनी मां और बहन के साथ घर पर ही थे। इस दौरान अनावेदक गण अचानक जातिसूचक गालियां देने लगे, घर के सामने गालियां देने का विरोध करने पर अनावेदकों द्वारा मोहल्ला छोड़कर जाने सहित बेटी को घर में घुसकर उठाकर ले जाने की भी धमकी दी गई। विवाद के दौरान अनावेदक विजेंद्र पवार द्वारा शिकायत करने पर जिंदा नहीं छोड़ने की बात कही गई।
–महिला ने दी झूठी शिकायत करने की दी धमकी–
शिकायतकर्ता के अनुसार विवाद होने के 1 घंटे बाद अनावेदक मोना पवार द्वारा गालियां देते हुए छेड़छाड़ की झूठी शिकायत करने की भी धमकी दी गई है। इस घटना से आवेदक बुरी तरह भयभीत हो गए हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से आग्रह किया है कि यह कृत्य दंडनीय अपराध है। अनावेदक गणों द्वारा मोहल्ला छोड़कर जाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने आवेदक गणों से सुरक्षा प्रदान करते हुए उचित कार्यवाही करने का आग्रह किया है।


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.