Latest Posts
आठनेर-भैंसदेही में बड़े पैमाने पर अवैध जुआ का धंधा, आरोपी बार-बार ठिकाना बदलकर जुआ खिलवा रहे हैं!जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी को भावभीनी विदाईहीरापुर ग्राम पंचायत में अनियमितताओं का सिलसिला जारी, शिकायतों पर अब तक कोई कार्रवाई नहींहीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का घिनौना खेल: बिना काम, बिना सामग्री के धड़ल्ले से बिल पास, पैसे वसूल! बैतूल: घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर में भ्रष्टाचार की एक और चौंकाने वाली मिसाल सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत अधिकारियों और सरपंच पक्ष ने मिलकर बिना कोई विकास कार्य कराए और बिना सामग्री लगाए ही कागजों पर भारी-भरकम बिल पास कराए जा रहे हैं तथा भुगतान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में समय-समय पर होनी वाली ग्राम सभाओं की बैठकें तक नहीं बुलाई जा रही हैं। सड़क, नाली, जल निकासी या अन्य किसी भी विकास कार्य का नामोनिशान गांव में नहीं है, फिर भी कागजों पर सारे काम पूरे दिखाए जा रहे हैं। “कागजों में तो सारे काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हो रहा। बिल पास हो रहे हैं, पैसे वसूल हो रहे हैं, पर गांव में न तो कोई सड़क बन रही है, न नाली, न कोई अन्य सुविधा। पूरा सिस्टम कागजी कामों तक सीमित हो गया है।” ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर कार्यालय और संबंधित विभागों से तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हीरापुर पंचायत प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक पंचायत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसी अनियमितताएं आम हो गई हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस गंभीर शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कलेक्टर साहब, चोपना क्षेत्र की अन्य पंचायतों पर भी नजर डालने की मांग जोर पकड़ रही है, जहां ग्रामीण इसी तरह की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार कर रहे हैं।जुआरियों का नया पैतरा रोज ठिकाने बदल कर खेल रहे है जुआँ

मुलताई कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव पांसे ने माना आभार

समस्त, मतदाता,अभ्यर्थियों, राजनीतिक दलों, चुंनाव में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को दिया धन्यवाद

Media Center News

मुलताई कांग्रेस 17 नवंबर 2023

बैतूल : मुलताई विधानसभा चुनाव 2023 के लिए शुक्रवार मतदान शांति पूर्वक सम्पन्न हुआ। मतदान स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्वक सम्पन्न होने पर मुलताई विधान सभा से कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव पांसे ने मतदाताओं को धन्यवाद देते हुए उनके प्रति अपना आभार व्यक्त किया है। अपने अभार संदेश में शांतिपूर्वक चुनाव सम्पन्न होने पर उन्होंने समस्त अभ्यर्थियों, राजनैतिक दलों, विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों, मीडिया प्रतिनिधियों सहित आम मतदाताओं को भी धन्यवाद ज्ञापित किया है। साथ ही आशा व्यक्त की है कि भविष्य में होने वाले राष्ट्रीय महत्व के चुनाव कार्यों में इसी प्रकार से सभी का इसी तरह सहयोग मिलता रहेगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों को भी धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा है कठिन परिस्थितियों में चुनाव जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में अपने दायित्वों का निर्वहन कर अपना सराहनीय सहयोग जो आपने दिया है उसके लिए में सभी अधिकारियों का आभार व्यक्त करता हूँ।


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.