कांग्रेस में सबसे ज्यादा कुंबी समाज का रहा प्रतिनिधित्व।। डॉ ज्ञानदेव माथनकर

Media Center News

बैतूल।। जिले में कांग्रेस ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जिसने मेहनतकश और संबंधों को सदैव महत्व देने वाले कुंबी समाज को सत्ता और संगठन में बड़े पदों पर प्रतिनिधित्व देकर समाज का सम्मान बढ़ाया है। इसकी बानगी पूर्व विधायक एमएल पांसे से लेकर कई ऐसे प्रमुख जनप्रतिनिधि ,नेता है जिन्हे कांग्रेस ने प्रमुख पदों से नवाजा है।जबकि भाजपा कुंबी समाज की न केवल उपेक्षा करती रही है बल्कि समाज के नेताओं को अपमानित तक करती रही है। यह आरोप कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ ज्ञानदेव माथनकर ने लगाया है।

 

श्री माथनकर ने एक बयान में कहा की कांग्रेस ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जहां हमारे कुनबी समाज को सबसे अधिक सम्मान मिला है। इसकी लंबी चौड़ी फेहरिस्त है। परम पूज्य स्व, डॉ अशोक साबले इसका एक बड़ा उदाहरण हैं। हमारे मार्गदर्शक रहे स्व, डॉ अशोक साबले की आड़ में भाजपा अपनी नाकामी छिपाने के लिए ही उनके नाम का उपयोग कर समाज और जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। स्व, डॉ अशोक साबले कांग्रेस में एक ऐसा व्यक्तित्व रहा है। जो दो बार कांग्रेस के विधायक रहते हुए , कांग्रेस सरकार में एक बार स्वास्थ्य राज्य स्तरीय मंत्री तथा दूसरी बार चिकित्सा शिक्षा केबिनेट मंत्री भी रहे हैं। यही नही कांग्रेस ने उन्हें लोकसभा चुनाव में भी अपना प्रत्याशी बनाया था। ताकि हमारे कुंबी समाज का नेता लोक सभा मे बैठकर अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर सके। रही बात भाजपा की तो वो ये बताएं कि उन्होंने हमारे कुनबी समाज के कितने लोगों को राजनीति में आगे बढ़ने का मौका प्रदान किया है। सही मायने में देखा जाए तो समाज के जिन लोगों को समय समय पर उपकृत किया गया उनकी गिनती उंगलियों पर गिनी जा सकती है। कुंबी समाज से ताल्लुक रखने वालों की कांग्रेस में लंबी चौड़ी फेहरिस्त और इतिहास है। जिन्होंने कांग्रेस के विभिन्न पदों पर रहकर अपने दायित्वों का ना ही सफल निर्वहन किया बल्कि समाज और अपने क्षेत्र की जनता को उन्नति की राह भी दिखाई

स्व, डॉ अशोक साबले को पहली बार स्वास्थ्य राज्य मंत्री दूसरी बार कैबिनेट मंत्री चिकित्सा शिक्षा बनाया गया

उन्हें लोकसभा चुनाव लड़ाया गया था। संगठन में भी उन्होंने अपनी काबलियत के झंडे तब गाड़े जब कांग्रेस ने उन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी में उपाध्यक्ष और

जिला कांग्रेस कमेटी में अध्यक्ष बनाया गया था। मुलताईं से सुखदेव पांसे को चार बार विधानसभा का टिकट दिया गया । वर्ष 2018 के विधान सभा चुनाव के बाद कांग्रेस सरकार में वे कैबिनेट मंत्री रहे हैं। हेमंत वागद्रे को जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया और उन्हें

बैतूल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस का टिकट दिया गया था। रमेश गायकवाड़ को कृषि उपज मंडी का उपाध्यक्ष बनाया गया

डॉक्टर राजेंद्र देशमुख ने पूरे 5 साल नगर पालिका अध्यक्ष रहते हुए एक सफल कार्यकाल को अंजाम दिया। कुंबी समाज के ही

डॉक्टर एमएल पांसे को कांग्रेस ने ही विधायक बनाया था। पंजाब राव कावड़कर को जिला पंचायत अध्यक्ष रहे तो पीआर बोडखे भी कांग्रेस की टिकिट पर मुलताईं विधान सभा से चुंनाव लड़े।

आठनेर नगर पंचायत में रीता प्रदीप झोड़ को अध्यक्ष पद से नवाजा गया।

सतीश धाडसे को भैंसदेही नगर पंचायत का अध्यक्ष बनाया गया। ये सभी जनप्रतिनिधि कुंबी समाज से ही ताल्लुक रखते हैं जिन्होंने पूर्ण सफलता के साथ अपने सेवा भावी फर्ज को अंजाम देकर कुंबी समाज के इतिहास में अपना और समाज का नाम गौरवांवित किया है।


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.