गौनिघाट , सातनेर, जामपाती , राबडया के ग्रामीण कांग्रेस में शामिल

Media Center News

गौनिघाट , सातनेर, जामपाती , राबडया के ग्रामीण कांग्रेस में शामिल

 

कांग्रेस प्रत्याशी निलय विनोद डागा ने किया स्वागत

बैतूल।। विधान सभा चुनावों की सरगर्मी के बीच पार्टियों में आने और जाने का क्रम सतत रूप से जारी है। कांग्रेस चुंनाव कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार ग्राम गौनिघाट निवासी ग्रामीणों ने रविवार विधायक कार्यालय पहुंचकर कांग्रेस में शामिल होने की मंशा जाहिर की । कांग्रेस प्रत्याशी निलय विनोद डागा ने सभी को कांग्रेस का गमछा पहनाकर पार्टी में उनका स्वागत किया। कांग्रेस में शामिल ग्रामीणों का कहना था कि आज कांग्रेस हमारी जरूरत बन चुकी है। कांग्रेस में शामिल होने वालों में कमलेश यादव,गंजु उइके,रानू यादव, सुखचंद उइके,दिलीप धुर्वे,सुनील सेलुकर, रामाधार यादव, एवं दिलीप परते शामिल हैं।इसके अलावा ग्राम सातनेर राबड़िया और जामपाटी के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भी विधायक निलय विनोद डागा की नीति रीति से प्रभावित होकर युवक कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस प्रत्याशी निलय विनोद डागा ने सभी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस का गमछा डालकर स्वागत किया कांग्रेस में शामिल होने वालों में भाजपा युवा के मंडल उपाध्यक्ष डैनी राठौर, राम खाकरे, सूरज ठाकुर, अमन बारंगे, महादेव नन्हे प्रकाश नहाने अक्षय., रूद्र राठौर निखिल राठोर ,श्याम राठौर, अल्केश बरोदे ,करण बरोदे , निखिल बरोदे, मंगेश बरोदे सूरज बरोदे शामिल हैं।


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.