शाहपुर में निशुल्क नेत्र रोग जांच शिविर

26 सितंबर को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र शाहपुर मे होंगी निशुल्क जांच व उपचार.

Media Center News

22 sept
शीतल परसाई शाहपुर= सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय के तत्वावधान में नि: शुल्क नेत्र रोग निदान एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 26 सितम्बर गुरूवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहपुर में सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगा। जिसमें आंखों की जांच, ऑपरेशन, लेंस प्रत्यारोपण, काला चश्मा, दवाईयां, आवास, भोजन, फल की नि:शुल्क व्यवस्था की जायेगी। वहीं जांच के उपरांत ऑपरेशन योग्य शिविरार्थी का सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय, शा. सिविल अस्पताल के पीछे संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) भोपाल ऑपरेशन किया जायेगा। शिविर के आयोजन सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय एवं जीव सेवा संस्थान ने शिविर का लाभ लेने वाले लोगों से अपील की है कि वे शिविर में नेत्र रोगों का उपचार कराने पर रोगी को आधार, वोटर आई.डी. कार्ड की फोटो कॉपी एवं मोबाईल नंबर देना अनिवार्य है। आयुष्मान कार्ड धारक ग्लाकोमा (कांच बिन्दु) और डायबिटिक रेटिनोपैथी नेत्र रोगियों के लिए बेहतर और भरोसेमंद इलाज की सुविधा भी उपलब्ध है।


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.