सूरज राय. 01 अप्रेल चोपना क्षेत्र के चिकलपाटी गांव के किसान रेवती मंडल ने पुलिस अधीक्षक बैतूल से लिखित शिकायत की है रेवती ने बताया कि गांव के परितोष राय जो की रिटायर कर्मचारी है एंव उसके परिवार के हीं प्रणव, मृतुन्जय, रंजीत हीरु इत्यादि ने एकमत होकर मेंरी निजी भूमि लगभग सवा एकड़ पर जबरन कब्जा कर लिया है. अब वे मेरे भाइयों कि भूमि को भी उनसे छीनने का षड्यंत्र कर रहें है. मृत्युंजय एंव रंजीत ने मुझे जान से मारने कि धमकी दी है. मुझे मेरे खेत कि फसल काटने नहीं दिया जा रहा है. किसान ने बताया वह 3 तारीख को मुख्यमंत्री से मिलकर इस मामले मे शिकायत करेगा. शिकायत कर्ता ने बताया कि परितोष एंव उसके परिवार ने चिकलपाटी गांव के स्कूल के पास करीब 20 एकड़ शासकीय भूमि परकब्जा कर रखा है. अब दबंगाई से निजी जमीन पर भी जबरदस्ती कब्जा कर रहें है. जबकि पुनर्वास के समय शासन ने प्रत्येक बंगाली परिवार को 5 एकड़ भूमि प्रदान की थी. फिर भी परितोष मेंरी जमीन के पीछे लगा है मै बहुत गरीब आदमी हूं आवेदक ने शासन से न्याय कि गुहार लगाई है. इधर परितोष राय ने बताया कि उक्त जमीन पर वह कई वर्षो से खेती कर रहा था. उसे नहीं मालूम की यह जमीन किसकी है वह तो इसे अपनी जमीन मानता है. हालांकि जमीन के दस्तावेज एंव राजस्व अधिकारीयों के अनुसार उक्त भूमि का वास्तविक स्वामी रेवती मंडल है.