धारदार हथियार से गर्दन कटा हुआ शव मिला

चिचोली थाना के आलमपुर गांव की घटना

Media Center News

चिचोली थाना के अंतर्गत  हत्या का मामला और सामने आया है। आलमपुर गांव में आज सुबह एक ग्रामीण की गला कटी हुई लाश मिली है। मृतक की पहचान गांव के ही 50 वर्षीय आदिवासी किसान के रूप में हुई है। जो पिछले शुक्रवार शाम से लापता था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच कर रही है। एएसपी भी घटनास्थल पर पहुंची है।

मृतक  बाला वरकड़े निवासी आलमपुर पटेलढाना है। ग्रामीणों नें बताया कि मृतक पिछले शुक्रवार शाम जानवर चराने के बाद घर लौटा था। शाम में।वह दुकान जाने का कहकर निकला था। लेकिन दोबारा नहीं लौटा।परिवार वाले उसकी शुक्रवार रात से तलाश कर रहे थे। शनिवार भी उसे खोजा गया लेकिन वह नहीं मिला।आज उसकी लाश उसके खेत के पास उसी के रिश्तेदार लालमन के खेत के पास पाई गई है। शव की किसी धारदार हथियार से गर्दन कटी हुई है। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचकर जांच कर रहा है। मौके पर एफ एस एल टीम को भी बुलाया गया है। एएसपी कमला जोशी भी घटना स्थल पर मुआयने के लिए पहुंची है। मृतक के तीन बच्चे है।वह खेती का काम करता था.

 

चिचोली थाना क्षेत्र में कल शनिवार से हत्या की यह दूसरी वारदात है। शनिवार सुबह भी यहां आमला निवासी एक युवक की हाइवे पर सिर कुचली लाश मिली थीं.


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.