Latest Posts
आठनेर-भैंसदेही में बड़े पैमाने पर अवैध जुआ का धंधा, आरोपी बार-बार ठिकाना बदलकर जुआ खिलवा रहे हैं!जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी को भावभीनी विदाईहीरापुर ग्राम पंचायत में अनियमितताओं का सिलसिला जारी, शिकायतों पर अब तक कोई कार्रवाई नहींहीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का घिनौना खेल: बिना काम, बिना सामग्री के धड़ल्ले से बिल पास, पैसे वसूल! बैतूल: घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर में भ्रष्टाचार की एक और चौंकाने वाली मिसाल सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत अधिकारियों और सरपंच पक्ष ने मिलकर बिना कोई विकास कार्य कराए और बिना सामग्री लगाए ही कागजों पर भारी-भरकम बिल पास कराए जा रहे हैं तथा भुगतान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में समय-समय पर होनी वाली ग्राम सभाओं की बैठकें तक नहीं बुलाई जा रही हैं। सड़क, नाली, जल निकासी या अन्य किसी भी विकास कार्य का नामोनिशान गांव में नहीं है, फिर भी कागजों पर सारे काम पूरे दिखाए जा रहे हैं। “कागजों में तो सारे काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हो रहा। बिल पास हो रहे हैं, पैसे वसूल हो रहे हैं, पर गांव में न तो कोई सड़क बन रही है, न नाली, न कोई अन्य सुविधा। पूरा सिस्टम कागजी कामों तक सीमित हो गया है।” ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर कार्यालय और संबंधित विभागों से तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हीरापुर पंचायत प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक पंचायत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसी अनियमितताएं आम हो गई हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस गंभीर शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कलेक्टर साहब, चोपना क्षेत्र की अन्य पंचायतों पर भी नजर डालने की मांग जोर पकड़ रही है, जहां ग्रामीण इसी तरह की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार कर रहे हैं।जुआरियों का नया पैतरा रोज ठिकाने बदल कर खेल रहे है जुआँ

कांग्रेस की झूठ की दुकान पर 3 दिसंबर को लगेगा ताला- रघुवंशी

Media Center News

11 नवंबर

मुलताई; चुनाव अब निर्णायक दौर में आ गया हैं। लोकतंत्र में जनता जनार्दन की आवाज फाइनल होती हैं। जनता अपने द्वारा अपनी ओर से निर्णय लेने के लिए जनप्रतिनिधि को चुन कर भेजती हैं। लेकिन चुना हुआ जनप्रतिनिधि कोई काम नहीं करे और विपक्ष की पार्टी का हो तो समस्या तब उत्पन्न होती हैं कि वो दूसरी पार्टी की सरकार और उस पार्टी के विधायक द्वारा किए गए कार्यों को अपना बताकर एक तो खुद की जिम्मेदारी से भागता हैं और दूसरी तरफ जो काम खुद के द्वारा किए नहीं उसको अपना बताकर झूठा प्रचार प्रसार करता हैं।

भाजपा मीडिया प्रभारी राघवेंद्र रघुवंशी ने कांग्रेस और कांग्रेस के विधायक पर झूठ की दुकान चलाने का आरोप लगाया और कहा कि मुलताई बोरदेही रेलवे ओवर ब्रिज को भाजपा की केंद्र और प्रदेश की सरकार द्वारा भाजपा के सांसद डीडी उईके की पहल पर स्वीकृत कराया। उसका झूठा श्रेय कांग्रेस और उसके विधायक ले रहे हैं और बता रहे हैं कि ये स्वीकृति पांसे जी ने दिलवाई। हैरानी की बात हैं कि न तो कांग्रेस का सांसद जिले में हैं और न ही प्रदेश और केंद्र में कांग्रेस की सरकार तो कांग्रेस के विधायक कैसे इसकी स्वीकृति करा सकते हैं ये बात तो सामान्यतः जनता अवश्य जानती हैं पर लगता हैं कांग्रेस के लोगो को नही पता तभी क्षेत्र की जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन ये जनता हैं जो कांग्रेस की झूठ के प्रचार में आने वाली नहीं। यदि कांग्रेस विधायक को स्वीकृति करवानी थी तो तब क्यों नहीं करवा पाए जब 2004 से 2014 के बीच केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी और 2008 से 2013 के बीच पांसे जी मुलताई विधानसभा के विधायक थे।

इतना ही नहीं जल जीवन मिशन जो भाजपा की केंद्र सरकार की योजना हैं जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 15 अगस्त 2019 को शुरू की थी इस योजना के तहत हर घर को नल से जल प्रदान किए जाना हैं। इस योजना के सकारात्मक परिणाम निकल गए और लोगो के घर तक नल से जल मिलने लगा हैं। ये भी कांग्रेस से देखा नहीं जा रहा और कांग्रेस की झूठ की दुकान से ये फैलाया जा रहा हैं कि ये योजना कांग्रेस द्वारा शुरू की थी। इस प्रकार कांग्रेस का रवैया वैसा ही है जैसा कि बच्चा पैदा होए पड़ोसी के घर और केक अपने घर में काटे।

 

राघवेंद्र रघुवंशी

भाजपा नगर मंडल मीडिया प्रभारी मुलताई


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.