Latest Posts
हीरापुर उपसरपंच को हटाने की प्रक्रिया तेज जल्द होंगी कार्यवाही!आठनेर-भैंसदेही में बड़े पैमाने पर अवैध जुआ का धंधा, आरोपी बार-बार ठिकाना बदलकर जुआ खिलवा रहे हैं!जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी को भावभीनी विदाईहीरापुर ग्राम पंचायत में अनियमितताओं का सिलसिला जारी, शिकायतों पर अब तक कोई कार्रवाई नहींहीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का घिनौना खेल: बिना काम, बिना सामग्री के धड़ल्ले से बिल पास, पैसे वसूल! बैतूल: घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर में भ्रष्टाचार की एक और चौंकाने वाली मिसाल सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत अधिकारियों और सरपंच पक्ष ने मिलकर बिना कोई विकास कार्य कराए और बिना सामग्री लगाए ही कागजों पर भारी-भरकम बिल पास कराए जा रहे हैं तथा भुगतान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में समय-समय पर होनी वाली ग्राम सभाओं की बैठकें तक नहीं बुलाई जा रही हैं। सड़क, नाली, जल निकासी या अन्य किसी भी विकास कार्य का नामोनिशान गांव में नहीं है, फिर भी कागजों पर सारे काम पूरे दिखाए जा रहे हैं। “कागजों में तो सारे काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हो रहा। बिल पास हो रहे हैं, पैसे वसूल हो रहे हैं, पर गांव में न तो कोई सड़क बन रही है, न नाली, न कोई अन्य सुविधा। पूरा सिस्टम कागजी कामों तक सीमित हो गया है।” ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर कार्यालय और संबंधित विभागों से तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हीरापुर पंचायत प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक पंचायत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसी अनियमितताएं आम हो गई हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस गंभीर शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कलेक्टर साहब, चोपना क्षेत्र की अन्य पंचायतों पर भी नजर डालने की मांग जोर पकड़ रही है, जहां ग्रामीण इसी तरह की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार कर रहे हैं।

अवैध शराब बेचने वालों के विरुद्ध चोपना पुलिस की कार्रवाही.

Media Center News

25 मई बैतूल चोपना थाना पुलिस कों लगातार अवैध शराब बेचने की सूचनाएं प्राप्त हो रही थी जिसके तहत थाना प्रभारी छत्रपाल धुर्वे द्वारा टीम बनाकर विशेष सर्चिंग अभियान चलाया जिसमें दो दिवस में अनेक स्थानों पर दबिश दी गई सभी जगहों से अवैध शराब जब्ती की जाने की सूचना मिली है ग्राम चिकलपाटी मे रंजीत,विष्णु के ठिकानो पर पुलिस द्वारा दबीश दी गई जबकि धीरश ताला मार के भाग गया. ग्राम धरमपुर मे जतिन लकिपुरजोड़ मे सुदेव ग्राम टेमरू व सिवनपाट मे भी पुलिस कों कच्ची व अंग्रेजी शराब मिली है पुलिस द्वारा आरोपियों पर कार्यावाही क़ी जा रही है. थाना प्रभारी ने बताया क़ी शराब के अवैध कारोबार कों लेकर पुलिस क़ी कार्यवाही जारी रहेगी. पुलिस क़ी छापामार कार्यवाही व शराब माफियाओ क़ी धर पकड़ से इस कारोबार मे लिप्त लोगों मे ह्ड़कंप मचा हुआ है.वहीं पुलिस क़ी इस कार्यवाही से आम जनता एवं महिलाओ मे हर्ष का माहौल है.


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.