मुलताई – भाजपा प्रत्याशी चंद्रशेखर देशमुख द्वारा क्षेत्र में धुआंधार जनसंपर्क किया जा रहा है जनसंपर्क के दौरान चंद्रशेखर देशमुख द्वारा प्रदेश एवं केंद्र की भाजपा सरकार की उपलब्धियां से ग्रामीण जनता को अवगत कराया जा रहा है, भाजपा प्रत्याशी ने बताया कि केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के हर संभव प्रयास कर महिलाओं को उचित सम्मान दिलाया l जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा के सरल एवं सहज स्वभाव के प्रत्याशी चंद्रशेखर देशमुख का ग्राम – ग्राम में स्वागत एवं समर्थन आशीर्वाद स्वरुप प्रदान किया जा रहा हैl 9 नवंबर दिन गुरुवार भाजपा प्रत्याशी द्वारा दुनावा मंडल के ग्राम दुनावा, दुनाई, घाट पिपरिया, मुंडापार, सोने गांव, खला, बरखेड, सिपावा, बुआलखापा, जाम सिलादेही, राखी ढाना, सहित एक दर्जन से अधिक गांव में जनसंपर्क किया गया l भाजपा प्रत्याशी चंद्रशेखर देशमुख द्वारा जनसंपर्क कर जनता से प्रदेश में फिर से भाजपा सरकार बनाने के लिए समर्थन एवं आशीर्वाद मांगा गया, ग्रामीण मतदाताओं से विकास करने वाली सरकार बनाने की अपील की गई,भाजपा प्रत्याशी चंद्रशेखर देशमुख ने सभी जनता से जनसंपर्क के दौरान भाजपा की सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याण और विकास योजनाओं की जानकारी दी गई, भाजपा प्रत्याशी चंद्रशेखर देशमुख ने किसानों से चर्चा करते हुए बताया कि 2013 से 2018 तक विधायक कार्यकाल में सबसे अधिक 32 डैमो का निर्माण कराया गया जिससे किसानों के कृषि क्षेत्र का रकबा बड़ा जिससे उनके उत्पादन में वृद्धि हुई और उनके जीवन स्तर में सुधार आया।
मीडिया प्रभारी राघवेंद्र रघुवंशी ने बताया कि इस जनसंपर्क के दौरान भारी संख्या में मातृ शक्ति का समर्थन भी मिला। लाड़ली बहना योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना, किसान सम्मान निधि जैसी कल्याणकारी और विकास योजनाओं का लाभ किसी न किसी परिवार को अवश्य मिला हुआ है। इन तमाम योजनाओं से साफ है कि इस बार के चुनाव में जनता चंद्रशेखर देशमुख की ओर से चुनाव लड़ रही हैं और इस बार जनता की लड़ाई कांग्रेस से है। इस जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी चंद्रशेखर देशमुख के साथ, हेमंत विजय राव देशमुख,विधानसभा प्रभारी राजू अनुराग पवार, कीर्ति यादव,परसराम खाकरे,महेंद्र कासलेकर, श्याम रघुवंशी ,सहित अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
राघवेंद्र रघुवंशी
भाजपा नगर मंडल मीडिया प्रभारी मुलताई



