Latest Posts
आठनेर-भैंसदेही में बड़े पैमाने पर अवैध जुआ का धंधा, आरोपी बार-बार ठिकाना बदलकर जुआ खिलवा रहे हैं!जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी को भावभीनी विदाईहीरापुर ग्राम पंचायत में अनियमितताओं का सिलसिला जारी, शिकायतों पर अब तक कोई कार्रवाई नहींहीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का घिनौना खेल: बिना काम, बिना सामग्री के धड़ल्ले से बिल पास, पैसे वसूल! बैतूल: घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर में भ्रष्टाचार की एक और चौंकाने वाली मिसाल सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत अधिकारियों और सरपंच पक्ष ने मिलकर बिना कोई विकास कार्य कराए और बिना सामग्री लगाए ही कागजों पर भारी-भरकम बिल पास कराए जा रहे हैं तथा भुगतान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में समय-समय पर होनी वाली ग्राम सभाओं की बैठकें तक नहीं बुलाई जा रही हैं। सड़क, नाली, जल निकासी या अन्य किसी भी विकास कार्य का नामोनिशान गांव में नहीं है, फिर भी कागजों पर सारे काम पूरे दिखाए जा रहे हैं। “कागजों में तो सारे काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हो रहा। बिल पास हो रहे हैं, पैसे वसूल हो रहे हैं, पर गांव में न तो कोई सड़क बन रही है, न नाली, न कोई अन्य सुविधा। पूरा सिस्टम कागजी कामों तक सीमित हो गया है।” ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर कार्यालय और संबंधित विभागों से तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हीरापुर पंचायत प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक पंचायत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसी अनियमितताएं आम हो गई हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस गंभीर शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कलेक्टर साहब, चोपना क्षेत्र की अन्य पंचायतों पर भी नजर डालने की मांग जोर पकड़ रही है, जहां ग्रामीण इसी तरह की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार कर रहे हैं।जुआरियों का नया पैतरा रोज ठिकाने बदल कर खेल रहे है जुआँ

भाजपा प्रत्याशी गंगा उइके को गांव-गांव मे मिल रहा आपार जन समर्थन

घोड़ाडोंगरी विधानसभा के भौरा, बीजादेही मंडल में किया सघन जनसंपर्क.

Media Center News

बैतूल। 7 नवंबर    घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र 132 में भाजपा की विधायक पद प्रत्याशी श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उइके के समर्थन में जनसैलाब उमड़ रहा है, वे जहां भी जनसंपर्क करने पहुंच रही है मतदाताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जा रहा है। भाजपा मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार 7 नवंबर को भाजपा प्रत्याशी गंगा सज्जन सिंह उइके विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भौरा, बीजादेही मंडल के ग्राम धार, निशाना, झालई, मालनी, सेमरपुरा, नयापुरा, मानसिंगपुरा, बोड़ीपानी, सालीमेट, चिरमाटेकरी, बानाबेहड़ा, चिखल्दा, कोयलबुड्डी, कछार, जोड़यामऊ में जनसंपर्क करने पहुंची थी। प्रचार अभियान के दौरान कई महिलाओं ने भाजपा में शामिल होकर भाजपा प्रत्याशी को जीताने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के सहयोग से घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र में विकास की बयार बहेगी। प्रदेश में भाजपा सरकार और विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का विधायक बनने से और ज्यादा विकास होगा। अगर इस चुनाव में वे जीतती हैं तो विधानसभा के विकास का विजन कुछ अलग ही होगा।

— आज इन ग्रामों में जनसंपर्क–

भाजपा प्रत्याशी आज बुधवार 8 नवंबर को घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र 132 के ग्राम खापा, बजरीडाल, चीचिडोल, सातलदेही, कैली, पुंजी वनग्राम, बाटका, कोलिया वनग्राम, कुण्डीखेडा, रामपुर, धोधरा, भतौडी, मनका, चोपना वनग्राम, गोपीनाथपुर, सालीवाडा बस्ती, सालीवाडा केम्प, शिवसागर, करासुर, गोलई बुजुर्ग, तवाकाटी, टेमरुमाल, मालबर, गोलई खुर्द में जनसंपर्क करेंगी।


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.