Latest Posts
हीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का घिनौना खेल: बिना काम, बिना सामग्री के धड़ल्ले से बिल पास, पैसे वसूल! बैतूल: घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर में भ्रष्टाचार की एक और चौंकाने वाली मिसाल सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत अधिकारियों और सरपंच पक्ष ने मिलकर बिना कोई विकास कार्य कराए और बिना सामग्री लगाए ही कागजों पर भारी-भरकम बिल पास कराए जा रहे हैं तथा भुगतान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में समय-समय पर होनी वाली ग्राम सभाओं की बैठकें तक नहीं बुलाई जा रही हैं। सड़क, नाली, जल निकासी या अन्य किसी भी विकास कार्य का नामोनिशान गांव में नहीं है, फिर भी कागजों पर सारे काम पूरे दिखाए जा रहे हैं। “कागजों में तो सारे काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हो रहा। बिल पास हो रहे हैं, पैसे वसूल हो रहे हैं, पर गांव में न तो कोई सड़क बन रही है, न नाली, न कोई अन्य सुविधा। पूरा सिस्टम कागजी कामों तक सीमित हो गया है।” ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर कार्यालय और संबंधित विभागों से तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हीरापुर पंचायत प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक पंचायत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसी अनियमितताएं आम हो गई हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस गंभीर शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कलेक्टर साहब, चोपना क्षेत्र की अन्य पंचायतों पर भी नजर डालने की मांग जोर पकड़ रही है, जहां ग्रामीण इसी तरह की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार कर रहे हैं।जुआरियों का नया पैतरा रोज ठिकाने बदल कर खेल रहे है जुआँग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का क्षमता वर्धन प्रशिक्षण* आयोजितचोपना साप्ताहिक बाजार क्षेत्र में खुलेआम संचालित अवैध आहता बार!जुआरी हुए झोलाछाप घूम घूम कर खिलवा रहे हैं जुआ

भाजपा प्रत्याशी हेमंत खण्डेलवाल के पक्ष में मतदान करने की अपील की

अलकेश आर्य, दीपक कपूर, मनीष ठाकुर ने किया सघजनसंपर्क

Media Center News

5 नवम्बर 2023 समाचार-

बैतूल। बैतूल विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भी चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है। 5 नवम्बर को भाजपा प्रत्याशी हेमंत खण्डेलवाल द्वारा बैतूल नगर के विभिन्न वार्डाे में किए गए जनसंपर्क के दौरान पूर्व विधायक अलकेश आर्य, वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक कपूर एवं पूर्व जिला महामंत्री मनीष ठाकुर ने भी उनके साथ जनसंपर्क कर मतदाताओं से नगर के चौमुंखी विकास और नगरवासियों की समृद्धि के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उक्त जानकारी भाजपा प्रत्याशी के मीडिया सेल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।

उल्लेखनीय है कि भाजपा प्रत्याशी हेमंत खण्डेलवाल द्वारा रविवार को किए गए जनसंपर्क के दौरान पूर्व विधायक एवं पूर्व बैतूल नपाध्यक्ष अलकेश आर्य ने डोर टू डोर जनसंपर्क कर मतदाताओं को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा समाज के हर वर्ग के लिए संचालित की जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से मिल रहे लाभ की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बैतूल नगर के विकास में भाजपा प्रत्याशी हेमंत खण्डेलवाल द्वारा किए गए विकास कार्याे से नगरवासियों को अवगत कराया। इधर वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक कपूर एवं पूर्व भाजपा जिला महामंत्री मनीष ठाकुर ने रविवार शाम को भाजपा प्रत्याशी श्री खण्डेलवाल के साथ विभिन्न वार्डाे में जनसंपर्क कर मतदाताओं से बैतूल विधानसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि समूचे बैतूल जिले के चौमुंखी विकास के लिए भाजपा के पक्ष मतदान करने की अपील की। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.