•
बैतूल, 10 मई. जिले में रेत के अवैध डंपर बेधड़क दौड़ रहे है. कुछ दिनों पहले बैतूल जिले की रॉयलटी वाले 17 डंपरों को राजस्व विभाग की कार्यवाही द्वारा 76 लाख का जुर्माना किया गया.
जिनमें खपरिया की रॉयल्टी थी. जिसे शासन ने बिना रॉयलटी का मानकर अवैध परिवहन का केश डंपरों पर बनाया था. इसके ठीक उलट कुछ दिनों से होशंगाबाद जिले से रेत भरकर विदिशा जिले की फर्जी रॉयल्टी लेकर डंपर लगातार बैतूल जिले में प्रवेश कर रहे हैं. जिन पर अधिकारियों द्वारा कोई कार्यवाही नहीं कि जा रही है. जिससे स्थानीय रेत ठेकेदार एवं शासन कों लाखों रुपए के राजस्व का नुकसान हो रहा है. बैतूल जिले की रॉयल्टी को अवैध मानकर 76 लाख का जुर्माना करना और विदिशा की फर्जी रॉयल्टी वाले डंपरों का बैतूल जिले में बेरोकटोक दौडऩा स्थानीय माइनिंग विभाग पर बड़ा प्रश्नचिन्ह खड़ा कर रहा है. वहीं आरोप लग रहे है कि यह काम अधिकारियों की सांठगांठ से चल रहा है. गौरतलब रहे कि शहर में प्रतिदिन दो सैकड़ा से अधिक रेत से भरे डंपर चल रहे है. इन डंपरों की जांच तक नहीं की जा रही है कि इन रेत के डंपरों के पास कहां की रायल्टी है. जांच और कार्रवाही नहीं होने के कारण दूसरे जिले की रायल्टी पर बैतूल में बेधड़क रेत परिवहन किया जा रहा है. ताज्जुब की बात यह है कि इसकी जानकारी होने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाही नहीं हो रही है.