उमाकांत शर्मा बैतूल….
शाहपुर चोपना थाना क्षेत्र के प्रत्येक गांव में अवैध रूप से परिवहन कर शराब पहुंचाई जाती है हर गांव में दो या तीन दुकानें होती है जिन पर शराब बिकती है आपको आसानी से मिल जाएंगी. इन दुकानों तक शराब माफिया स्वयं के वाहनों से शराब का परिवहन कर बकायदे घर पहुंच सेवा कर शराब बेची जाती है शाम के समय कुछ गांव का आलम यह है कि गांव के बच्चों युवा वृद्ध सब नशे की हालत में होते हैं. ठेकेदार नुमा शराब माफियाओ द्वारा गांव गांव में शराब परोस कर सिर्फ माल कमाने के चक्कर में यह कुकृत्य किया जा रहा है, आसानी से शराब उपलब्ध हो जाने की वजह से बच्चे व युवा नशे के शिकार हो रहे हैं, वहीं शराब की वजह से महिलाएं बेहद परेशान है आये दिन लड़ाई झगड़े होते है,नशे की वजह से अपराधो का ग्राफ बढ़ सकता है.प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहपुर भौरा चोपना क्षेत्र के प्रत्येक ग्रामो मे शराब माफियाओ के परमानेंट लोग शराब बेचने का काम कर रहें है.
ऐसा नहीं है कि आबकारी व पुलिस विभाग को इन सब की जानकारी नहीं है समय-समय पर पुलिस द्वारा खानापूर्ति करने के लिये एक दो छोटे-मोटे मामले बना दिए जाते हैं
वही चोपना क्षेत्र की बात की जाए तो होटल किराना स्टोर नुमा शराब बिक्री केंद्र आपको मिल जावेंगे इत्यादि आपको मिल जाएंगे अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए पुलिस को सर्च ऑपरेशन चलाना चाहिए जिससे शराब माफियाओं की धरपकड़ तेजी से होंगी. शराब का अवैध परिवहन करने वालो पर भी शिकंजा कसा जाना चाहिए.