Latest Posts
आठनेर-भैंसदेही में बड़े पैमाने पर अवैध जुआ का धंधा, आरोपी बार-बार ठिकाना बदलकर जुआ खिलवा रहे हैं!जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी को भावभीनी विदाईहीरापुर ग्राम पंचायत में अनियमितताओं का सिलसिला जारी, शिकायतों पर अब तक कोई कार्रवाई नहींहीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का घिनौना खेल: बिना काम, बिना सामग्री के धड़ल्ले से बिल पास, पैसे वसूल! बैतूल: घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर में भ्रष्टाचार की एक और चौंकाने वाली मिसाल सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत अधिकारियों और सरपंच पक्ष ने मिलकर बिना कोई विकास कार्य कराए और बिना सामग्री लगाए ही कागजों पर भारी-भरकम बिल पास कराए जा रहे हैं तथा भुगतान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में समय-समय पर होनी वाली ग्राम सभाओं की बैठकें तक नहीं बुलाई जा रही हैं। सड़क, नाली, जल निकासी या अन्य किसी भी विकास कार्य का नामोनिशान गांव में नहीं है, फिर भी कागजों पर सारे काम पूरे दिखाए जा रहे हैं। “कागजों में तो सारे काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हो रहा। बिल पास हो रहे हैं, पैसे वसूल हो रहे हैं, पर गांव में न तो कोई सड़क बन रही है, न नाली, न कोई अन्य सुविधा। पूरा सिस्टम कागजी कामों तक सीमित हो गया है।” ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर कार्यालय और संबंधित विभागों से तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हीरापुर पंचायत प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक पंचायत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसी अनियमितताएं आम हो गई हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस गंभीर शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कलेक्टर साहब, चोपना क्षेत्र की अन्य पंचायतों पर भी नजर डालने की मांग जोर पकड़ रही है, जहां ग्रामीण इसी तरह की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार कर रहे हैं।जुआरियों का नया पैतरा रोज ठिकाने बदल कर खेल रहे है जुआँ

सहभागिता अभियान के 11 लाख 45 हजार 100 रुपए सीधे पहुंचे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र

विधायक सपत्निक पहुंचे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या, तीर्थ क्षेत्र के पदाधिकारियों को सौंपी राशि

Media Center News

मंदिर निर्माण सहभागिता अभियान की सफलता पर बोले विधायक- प्रभु श्री राम स्वयं इसके प्रेरणा पुंज।

बैतूल। विधायक निलय विनोद डागा द्वारा संकल्पित श्रीराम मंदिर निर्माण सहभागिता अभियान के माध्यम से जुटाई गई दान राशि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को सौंप दी गई है। विधायक निलय डागा एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती दीपाली डागा ने स्वयं अयोध्या पहुंचकर यह राशि सीधे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के पदाधिकारियों को सौंपी है। विधानसभा क्षेत्र की जनता को प्रभु श्री राम के काज से जोड़ने के लिए विधायक डागा ने सेतु की भूमिका का निर्वहन किया है। बैतूल विधानसभा क्षेत्र में चलाया गया यह अभियान अपने आप में एक गौरवशाली और ऐतिहासिक अभियान बनकर उभरा है। सबके आराध्य प्रभु श्रीराम के जीवन चरित्र को बताने और नई पीढ़ी को राम नाम की महिमा से रूबरू कराने के लिए विधायक निलय डागा की इस पहल की हर ओर चर्चा है।

विधायक ने कहा, मैं तो सिर्फ इस अभियान का छोटा सा माध्यम हूं, लेकिन प्रभु श्री राम स्वयं इसके प्रेरणा पुंज हैं। विधानसभा क्षेत्र की जनता श्री राम मंदिर निर्माण सहभागिता अभियान की सूत्रधार हैं। उल्लेखनीय है कि अभियान के 51 दान पात्रों में डली दान राशि की गणना श्रीराम मंदिर कोठीबाजार में नवरात्रि की सप्तमी पर श्री कामतानाथ पीठाधीश्वर चित्रकूट धाम, जगतगुरु रामस्वरूपाचार्य महाराज के सानिध्य में की गई थी। दान पात्रों की गणना में ग्यारह लाख पैंतालीस हजार एक सौ रुपए प्राप्त हुए , राशि को श्री राम मंदिर ट्रस्ट के खाते में जमा करने के बजाए सीधे तीर्थ क्षेत्र कार्यालय को सौंप दी गई। इसके पीछे उनका मानना था कि विधानसभा क्षेत्र की जनता ने जो धनराशि उनके हाथों से उन्हें दान में दी वही धनराशि सीधे ट्रस्ट को मिले इसका एक अलग ही पुण्य है।

— अभियान पूर्ण हुआ, आनंद का क्षण है–

विधायक श्री डागा ने बताया कि आज आनंद का क्षण है, हम सबने एक संकल्प लिया था। मुझे स्मरण है कि श्री राम मंदिर निर्माण सहभागिता अभियान के लिए आगे कदम बढ़ाने से पहले पिता स्व.विनोद डागा ने यह बात याद दिलाई थी कि बहुत परिश्रम के साथ काम करना पड़ेगा, तब कहीं यह काम संपन्न होगा। हमने लगभग ढाई साल श्री राम मंदिर निर्माण सहभागिता अभियान के लिए काम किया, अभियान पूर्ण होने पर हमें संकल्प पूर्ति का आनंद मिल रहा है। अभियान को सफल बनाने में राम भक्तों ने जी-जान से प्रयास किए। गांव गांव में जाकर विधानसभा क्षेत्र की जनता को श्री राम मंदिर से सीधे जोड़ने का प्रयास किया गया। भगवान राम की कृपा से विधानसभा क्षेत्र की जनता राम मंदिर निर्माण से जुड़ गई और यह अभियान देशव्यापी बन गया। अयोध्या में समाज के सहयोग से श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण साकार होगा। धर्म, मर्यादा, चरित्र, संस्कार के स्वरूप श्री राम जी के इस मंदिर से प्रत्येक व्यक्ति को स्वेच्छा से जुड़ने का अभियान सफल होने पर आज आनंद की अनुभूति हो रही है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत घर-घर जा के लोगों से सहयोग मांगने के कार्य के पीछे निहितार्थ यह उद्देश्य था कि प्रभु श्री राम के काज से हर एक व्यक्ति को जुडऩे का सौभाग्य प्राप्त हो।

 

इनका कहना है….

हम “श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र” की ओर से बैतूल विधान सभा के श्रद्धालुजनों, घर-घर जाकर अपना समय दान करके समाज का सहयोग एकत्र करने वाले राम भक्तों और इस सम्पूर्ण योजना को प्रेरणा देने वाले स्थानीय विधायक के रूप में आपके प्रति आभार व्यक्त करते हैं, और आपके क्षेत्र और स्वयं आपकी उत्तरोत्तर उन्नति की मंगलकामना श्री परमेश्वर से करते हैं।

अनिल मिश्र, श्रीयानी जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र

—-

विधायक द्वारा चलाया गया धर्म कार्य निश्चित ही सराहनीय है प्रभु श्रीराम उन्हें ऐसे कार्य करने के लिए हमेशा प्रेरित करते रहे यही कामना है।

पंडित कांत दीक्षित, ज्योतिषाचार्य

—–

विधायक जी के कार्यों की तारीफ शब्दों में नहीं की जा सकती है। प्रभु श्रीराम किसी पार्टी के नहीं है। पार्टी विशेष का कार्यक्रम था नहीं, जन-जन की मेहनत का पैसा प्रभु श्री राम के मंदिर में लगे इस भावना को लेकर विधायक जी ने जो काम किया वह तारीफे काबिल है। इतने अवरोधों के बाद भी वे राम काज में लगे रहे।राजनीति से ऊपर उठकर ऐसे कामों में आगे आना चाहिए।

प्रवीण बिहारे, अध्यक्ष माता मंदिर समिति गंज।

श्री राम मंदिर निर्माण के लिए बैतूल विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति का सहयोग विधायक के इस धर्म कार्य से बैतूल जिले को प्रभु श्रीराम का विशेष आशीर्वाद मिलेगा।

राजेश सोनी, राम भक्त


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.