चोपना 2 अप्रेल प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी छत्रपाल धुर्वे ने टीम भिजवा कर जंगल मे बने एक कच्चे मकान से तीन जुआरिओं को धर दबोचा है. अजय, प्रभास, कमल पर जुआ एक्ट का प्रकरण दर्ज किया गया एंव कुल 1700रूपये पुलिस ने जब्त किये. जुआरिओ को थाना से जमानत दें दी गई
बाकी जुआरी विवेक विश्वास, संजीत सरकार, किशोर , आमल कर्मकार, सुनील विश्वास, समरेश मंडल ,दुर्ग उइके, अमल स्वर्णकार मौक़े से भागने मे कामयाब हो गये.उनके हालांकि इन सबके नाम पुलिस को ज्ञात है उन्हें भी जल्द पकडकर कार्यवाही की जावेगी.जानकारी यह भी मिली है कि ये लोग पुराने टी आई साहब के मुंहलगे लोग है. इस जुआ फड़ मे शामिल कुछ लोग आदतन जुआरी है. जो लगातार
स्थान बदल बदल कर जुआ खिलवाते है.अब पुलिस इन पर सख्त निगरानी निगरानी रखेगी.