Latest Posts
हीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का घिनौना खेल: बिना काम, बिना सामग्री के धड़ल्ले से बिल पास, पैसे वसूल! बैतूल: घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर में भ्रष्टाचार की एक और चौंकाने वाली मिसाल सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत अधिकारियों और सरपंच पक्ष ने मिलकर बिना कोई विकास कार्य कराए और बिना सामग्री लगाए ही कागजों पर भारी-भरकम बिल पास कराए जा रहे हैं तथा भुगतान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में समय-समय पर होनी वाली ग्राम सभाओं की बैठकें तक नहीं बुलाई जा रही हैं। सड़क, नाली, जल निकासी या अन्य किसी भी विकास कार्य का नामोनिशान गांव में नहीं है, फिर भी कागजों पर सारे काम पूरे दिखाए जा रहे हैं। “कागजों में तो सारे काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हो रहा। बिल पास हो रहे हैं, पैसे वसूल हो रहे हैं, पर गांव में न तो कोई सड़क बन रही है, न नाली, न कोई अन्य सुविधा। पूरा सिस्टम कागजी कामों तक सीमित हो गया है।” ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर कार्यालय और संबंधित विभागों से तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हीरापुर पंचायत प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक पंचायत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसी अनियमितताएं आम हो गई हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस गंभीर शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कलेक्टर साहब, चोपना क्षेत्र की अन्य पंचायतों पर भी नजर डालने की मांग जोर पकड़ रही है, जहां ग्रामीण इसी तरह की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार कर रहे हैं।जुआरियों का नया पैतरा रोज ठिकाने बदल कर खेल रहे है जुआँग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का क्षमता वर्धन प्रशिक्षण* आयोजितचोपना साप्ताहिक बाजार क्षेत्र में खुलेआम संचालित अवैध आहता बार!जुआरी हुए झोलाछाप घूम घूम कर खिलवा रहे हैं जुआ

मंदिरों में ध्वज समर्पित कर नूतन वर्ष का अभिनंदन करेंगे विधायक निलय डागा

11 मंदिरों में नया ध्वज समर्पित कर नूतन वर्ष का अभिनंदन करेंगे विधायक बैतूल

Media Center News

बैतूल। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा गुड़ी पड़वा पर 22 मार्च बुधवार को नवसंवत्सर हिंदू नव वर्ष का आरंभ हो रहा है। इस शुभ अवसर पर कांग्रेस विधायक निलय विनोद डागा वैदिक परंपरा से नव वर्ष का अभिनंदन करेंगे। वे शहर के 11 हनुमान मंदिरों में ध्वाजा समर्पित कर गुढ़ी पाढ़वा, चैत्र, हिंदू नववर्ष का स्वागत करेंगे।

सांस्कृतिक धरोहर को बचाने वाला पुण्य दिवस है नवसंवत्सर
विधायक निलय डागा ने कहा कि आने वाली पीढ़ी को यह बताना जरूरी है कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन ही हिंदू नव वर्ष की शुरुआत होती है। नव संवत्सर सांस्कृतिक धरोहर को बचाने वाला पुण्य दिवस है, लेकिन लोग अपनी संस्कृति को भूलते जा रहे हैं। जिस अंग्रेजो को भारत से भगाने के लिए लाखों लोगों ने अपने प्राण न्योछावर कर दिए,उन्ही अंग्रेज के नया साल को मनाने की परंपरा हावी है। एक जनवरी को कोई ऐसा काम नहीं हुआ जिसके लिए उस तिथि को याद किया जाए। उन्होंने कहा कि अपनी संस्कृति को बचाने के लिए सचेत होने की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से वह शहर में 11 मंदिरों में ध्वाजा समर्पित कर गुढ़ी पाढ़वा, चैत्र, हिंदू नववर्ष का स्वागत करेंगे। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि सूर्य की प्रथम किरण के साथ अपने अपने घरों में और मंदिरों में नव वर्ष का स्वागत करें, मेरी और मेरे परिवार की ओर से आप सभी को नूतन वर्ष के आगमन की ढेरों बधाईयाँ।
–इन मंदिरों में पहुंचेंगे विधायक–
विधायक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार विधायक निलय विनोद डागा 22 मार्च से प्रारंभ होने वाले गुढ़ी-पाढ़वा हिंदू नववर्ष की शुरूआत शहर के 11 मंदिरों में पूजा अर्चन के साथ ध्वज समर्पित कर करेंगे। वे प्रात: 7:45 बजे बजरंग मंदिर अखाड़ा चौक टिकारी के लिए बसोड़ी मोहल्ले से पैदल ध्वज लेकर अखाड़ा मंदिर जायेंगे। जहां वे पूजा अर्चन कर ध्वज समर्पित करेंगे। इसके पश्चात 8:30 बजे मोतीवार्ड स्थित हनुमान मंदिर बड़ वाले बाबा में पुरोहित डेरी से पैदल पहुँचकर, प्रात: 8:45 बजे बड़ माता मंदिर अर्जुनवार्ड, प्रात: 9 बजे हनुमान मंदिर हमलापुर स्कूल के पास, प्रात: 9:15 माता मंदिर काली चट्टान, प्रात: 9:30 बजे शिवमंदिर विनोबा वार्ड, प्रात: 10:15 बजे माता मंदिर लोहिया वार्ड शंकर नगर , प्रात: 10:30 बजे बिजासनी माता मंदिर गंज, प्रात: 10.45 बजे मातामंदिरगंज पेट्रोलपंप मेकेनिक चौक, प्रात: 11:00 बजे हनुमान मंदिर भगतसिंह वार्ड तलैया मोहल्ला सदर वार्ड में, प्रात: 11:15 बजे हनुमान मंदिर इंदिरा वार्ड मुन्ना रघुवंशी के घर पास सदर में ध्वज अर्पण करेंगें।


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.