Latest Posts
हीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का घिनौना खेल: बिना काम, बिना सामग्री के धड़ल्ले से बिल पास, पैसे वसूल! बैतूल: घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर में भ्रष्टाचार की एक और चौंकाने वाली मिसाल सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत अधिकारियों और सरपंच पक्ष ने मिलकर बिना कोई विकास कार्य कराए और बिना सामग्री लगाए ही कागजों पर भारी-भरकम बिल पास कराए जा रहे हैं तथा भुगतान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में समय-समय पर होनी वाली ग्राम सभाओं की बैठकें तक नहीं बुलाई जा रही हैं। सड़क, नाली, जल निकासी या अन्य किसी भी विकास कार्य का नामोनिशान गांव में नहीं है, फिर भी कागजों पर सारे काम पूरे दिखाए जा रहे हैं। “कागजों में तो सारे काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हो रहा। बिल पास हो रहे हैं, पैसे वसूल हो रहे हैं, पर गांव में न तो कोई सड़क बन रही है, न नाली, न कोई अन्य सुविधा। पूरा सिस्टम कागजी कामों तक सीमित हो गया है।” ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर कार्यालय और संबंधित विभागों से तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हीरापुर पंचायत प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक पंचायत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसी अनियमितताएं आम हो गई हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस गंभीर शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कलेक्टर साहब, चोपना क्षेत्र की अन्य पंचायतों पर भी नजर डालने की मांग जोर पकड़ रही है, जहां ग्रामीण इसी तरह की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार कर रहे हैं।जुआरियों का नया पैतरा रोज ठिकाने बदल कर खेल रहे है जुआँग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का क्षमता वर्धन प्रशिक्षण* आयोजितचोपना साप्ताहिक बाजार क्षेत्र में खुलेआम संचालित अवैध आहता बार!जुआरी हुए झोलाछाप घूम घूम कर खिलवा रहे हैं जुआ

रातो रात शासकीय भूमि पर अतिक्रमण

जबरन कब्जा की गई भूमि को कराया मुक्त

Media Center News

 बैतूल/ चोपना -क्षेत्र मे शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करना और कूट रचित दस्तावेज बनाना कोई नई बात नहीं है,सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार चोपना क्षेत्र मे कूट रचित दस्तावेज बनाने वाला गिरोह सक्रिय हैकुछ फूलबेरिया के पीड़ितों ने चर्चा के दौरान अपनी आप बीती कहीं पर बैठकर सुनाते पाय गए है. प्राप्त जानकारी के अनुसार नायब तहसीलदार महिमा मिश्रा ने पूंजी गांव मे एक आमड़ोह निवासी पीयूष बढ़ाई ने गरीब किसान सुदेव हलदार पिता मनोरंजन की लगभग तीन एकड़ भूमि पर कब्जा कर लिया था जिसे आज नायब तहसीलदार महिमा मिश्रा द्वारा हटवाया गया.अतिक्रमण के मामले मे एक और ताज़ा जानकरी पूंजी गांव मे गौशाला के सामने शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर तालाब बनाया जा रहा है. सूत्रों के अनुसार यह सब कोई गौतम आमड़ोह नाम का नजदीकी गांव का व्यक्ति द्वारा करवाया जा रहा है रात दिन पोकलेन एंव जे सी बी मशीन से युद्ध स्तर पर तालाब की खुदाई करवा ली गई है.

अतिक्रमण करने मे प्रयुक्त मशीनें  होंगी राजसात अतिक्रमणकारी चाहें फिर वह जो भी हो उस पर न्यायोचित कार्यवाही होकर जुर्माना सहित दंड स्वरूप जेल भी भेजा जाना चाहिए. अतिक्रमण करने मे प्रयुक्त मशीनें जब्त होकर मशीन के मालिक पर भी कार्यवाही प्रस्तावित होनी चाहिए.इस मामले की जानकारी नायब तहसीलदार घोड़ाडोंगरी महिमा मिश्रा को दें दी गई है. नायब तहसीलदार ने जांच कर कार्यवाही का भरोसा दिलाया है..


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.