अतिक्रमण ने नाम पर लोगों की रोजी रोटी न छीने भाजपा सरकार – निलय डागा

Media Center News

कांग्रेस जिलाध्यक्ष निलय डागा का ऐलान   सरकार बनी तो वँचितो कों स्थाई पट्टा भी दिया जावेगा

बैतूल के चोपना बाजार में बुलडोजर की गर्जना और नोटिस मिलने से 58 परिवारों की सांसें थम सी गई । यहां प्रशासन द्वारा एक अतिक्रमण हटाने के दौरान 58 और भी दुकानदारों कों अतिक्रमण करने के विरुद्ध पेशी बेदखली,जुर्माना,दंड और गिरफ्तारी संबधित नोटिस जारी किये गये है वर्षों की मेहनत से सजी दुकानों,बच्चों की पढ़ाई, घर की रोटी पर संकट मंडरा गया।

सोमवार कों  चोपना में दुकानदारों कों नोटिस मिलने के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा धरना दिया गया

जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा धरने पर पहुंचे तो स्वागत ठुकराकर बोले—

“मैं चोपना माला पहनने स्वागत करवाने और तालियों की गडगडाहट सुनने के लिए नहीं आया… मैं उन आंसुओं के साथ खड़ा हूं, जिन्हें कोई नहीं पोछ रहा। रोजी-रोटी छीनना तानाशाही है! जनता ने भाजपा कों वोट क्या अपनी तबाही के लिए दिया है.

भाजपा का यह कैसा हिंदुत्व है जो हिन्दुओं की दुकाने उजाड़ने कों तैयार है

आप सभी चोपना वालो अपने बच्चों के भविष्य की ओर देखों राजनीति छोड़ो, इंसानियत दिखाओ!”

निलय ने और कहा कि वे जानते है कि 58 में भाजपा समर्थक ज्यादा दुकानदार है तबभी कांग्रेस दलगत दीवारें तोड़ कर उनके साथ ख़डी है. और व्यापारियों के पक्ष में उन्होंने उच्च न्यायलय जबलपुर से स्टे लाने की बात कही. उन्होंने यह भी कहा की भाजपा के नेताओं ने यह नोटिस केवल आपसे धन उगाही के चक्कर में भेजा है ऐसे लोगों से बचकर रहे. निलय ने मंच से यह भी ऐलान कर दिया की यदि  प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो वे वँचितो कों पट्टा भी बनवा कर देंगे.

धरना प्रदर्शन में कांग्रेस जिलाध्‍यक्ष डागा,पूर्व विधायक ब्रम्‍हा भलावी, जनपद अध्‍यक्ष घोड़ाडोंगरी राहूल उइके, कांग्रेस के विधानसभा घोड़ाडोंगरी प्रभारी लवलेश बब्‍बा राठौर, चोपना ब्‍लॉक प्रभारी सुरेन्‍द्र सिंह राजपूत, ब्‍लॉक अध्‍यक्ष मनेन्‍द्र मंडल, मंडलम अध्‍यक्ष नितईकर, वरिष्‍ठ नेता अमरिश मंडल, बिकास शाह, किशोर विश्‍वास, केवलप्रसाद कहार, छन्‍नालाल काकोडि़या, नकल सिंह, मंजीत विश्‍वास, आकाश विश्‍वास, दिलीप मृधा सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.